भाजपा का चुनावी मोड शुरू, 7 जुलाई को दीपकमल में प्रदेश कोर समिति की अहम बैठक

 भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कोर समिति की महत्वपूर्ण बैठक कल भाजपा प्रदेश मुख्यालय दीपकमल, चक्कर, शिमला में आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल करेंगे। प्रातः 10:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक चलने वाली इस बैठक में प्रदेश के समसामयिक राजनीतिक विषयों, संगठनात्मक गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों एवं चुनावी रणनीति पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।

Jul 5, 2026 - 20:38
Jul 5, 2026 - 20:45
 0  5
भाजपा का चुनावी मोड शुरू, 7 जुलाई को दीपकमल में प्रदेश कोर समिति की अहम बैठक

यंगवार्ता न्यूज शिमला 5 जुलाई, 2026 : 

 

शिमला। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कोर समिति की महत्वपूर्ण बैठक 7 जुलाई 2026 (मंगलवार) को भाजपा प्रदेश मुख्यालय दीपकमल, चक्कर, शिमला में आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल करेंगे। प्रातः 10:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक चलने वाली इस बैठक में प्रदेश के समसामयिक राजनीतिक विषयों, संगठनात्मक गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों एवं चुनावी रणनीति पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।

बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल, पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार, सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर, प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, सांसद एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक सतपाल सिंह सत्ती, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद सुरेश चंदेल, राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश महामंत्री डॉ. सिकंदर कुमार, वरिष्ठ प्रवक्ता एवं पूर्व प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर, प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारी लाल शर्मा, विधायक एवं मुख्य प्रवक्ता राकेश जमवाल, विधायक एवं पूर्व प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जमवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधायक विपिन सिंह परमार, पूर्व मंत्री एवं पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. राजीव सहजल, राज्यसभा सांसद एवं पूर्व मंत्री हर्ष महाजन, विधायक एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी रणधीर शर्मा, प्रदेश महामंत्री संजीव कटवाल तथा प्रदेश महामंत्री पायल वैद्य बैठक में भाग लेंगे।

बैठक में स्थायी आमंत्रित सदस्यों के रूप में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं क्षेत्रीय प्रभारी सौदान सिंह, प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा तथा प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडन भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

बैठक में प्रदेश के राजनीतिक परिदृश्य, संगठनात्मक गतिविधियों, बूथ सशक्तिकरण, आगामी जनसंपर्क अभियानों, प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरुद्ध आंदोलन की रणनीति तथा आगामी चुनावों की तैयारियों पर व्यापक मंथन किया जाएगा।

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में संगठन को और अधिक सुदृढ़ करते हुए आगामी चुनावों की तैयारियों को गति देने के लिए पूर्ण रूप से चुनावी मोड में प्रवेश कर चुकी है। कोर समिति की यह बैठक आगामी राजनीतिक एवं संगठनात्मक दिशा तय करने की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow