आर्यन चौहान युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव नियुक्त, सबसे ज्यादा मतों से दर्ज की जीत  

हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के  चुनाव का परिणाम बीते दिन घोषित किया गया जिसमें  प्रदेश महासचिव पद पर  आर्यन चौहान ने  भारी मतों से जीत दर्ज की

Dec 21, 2024 - 19:13
 0  47
आर्यन चौहान युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव नियुक्त, सबसे ज्यादा मतों से दर्ज की जीत  
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     21-12-2024

हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के  चुनाव का परिणाम बीते दिन घोषित किया गया जिसमें  प्रदेश महासचिव पद पर  आर्यन चौहान ने  भारी मतों से जीत दर्ज की है।आर्यन चौहान को 38 हजार वोट मिले और उन्होंने 23000 मतों से जीत दर्ज की। 

आर्यन चौहान शिमला के रहने वाले है और  सीएम मीडिया एडवाइजर नरेश चौहान के सपुत्र है। जीत के बाद शनिवार को  आर्यन चौहान कांग्रेस कार्यालय पहुंचे जहां पर उनका समर्थको  द्वारा फूल मालाएं पहनकर स्वागत किया गया। 

आर्यन चौहान ने इस जीत का श्रेय प्रदेश के युवाओं को दिया और युवाओं का आभार जताया । साथ ही  राहुल गांधी सहित केंद्रीय नेतृत्व ओर प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह  का भी आभार जताया।साथ ही कहा कि जो जिम्मेवारी दी गई है उसे बखूबी निभाने का पूरा प्रयास करेंगे।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की सोच थी कि आम परिवार का कोई भी व्यक्ति चुनाव लड़कर संगठन में आ सकता है। उन्होंने कहा कि वह युवाओं की आवाज को उठाने का प्लेटफार्म पर काम करेंगे। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow