रेणुका जी में रास्ते में गाड़ी हटाने को लेकर उपजा विवाद, युवक का टूटा हाथ

जिला सिरमौर के रेणुका जी क्षेत्र में रास्ते में खड़ी गाड़ी हटाने को लेकर हुए विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी कलाई में फ्रैक्चर आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

May 19, 2026 - 18:49
 0  4
रेणुका जी में रास्ते में गाड़ी हटाने को लेकर उपजा विवाद, युवक का टूटा हाथ

श्री रेणुका जी 19 मई, 2026 :

जिला सिरमौर के रेणुका जी क्षेत्र में रास्ते में खड़ी गाड़ी हटाने को लेकर हुए विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी कलाई में फ्रैक्चर आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, दिनांक 30 अप्रैल 2026 को विजेंद्र तोमर निवासी गांव बेडोन, डाकघर व तहसील ददाहु, जिला सिरमौर ने पुलिस थाना रेणुका जी में शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत में बताया गया कि वह अपने पिता को गांव छोऊ भोगर छोड़ने जा रहा था। घर में भतीजे की शादी होने के चलते परिवारिक कार्यक्रम चल रहा था।

इसी दौरान रास्ते में लेखराज की गाड़ी खड़ी मिली। विजेंद्र ने रास्ता साफ करने के लिए गाड़ी थोड़ा हटाने को कहा। आरोप है कि इस बात को लेकर कहासुनी हो गई और लेखराज ने अपने भाई को मौके पर बुला लिया। इसके बाद दोनों ने डंडों से हमला कर दिया।

मारपीट में विजेंद्र तोमर के दाहिने हाथ की कलाई में गंभीर चोट आई। मेडिकल जांच में फ्रैक्चर की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने डॉक्टर की रिपोर्ट के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस थाना रेणुका जी द्वारा मामले की आगामी जांच जारी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow