ऊना ‘हर घर नल से जल’ में अग्रणी,जिले ने हासिल किया 100 फीसदी कार्यात्मक नल कनेक्शन लक्ष्य 

ऊना जिला ने ग्रामीण पेयजल आपूर्ति के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज करते हुए सभी ग्रामीण परिवारों को शत-प्रतिशत कार्यात्मक घरेलू नल कनेक्शन उपलब्ध करवा दिए हैं। जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक

Feb 13, 2026 - 16:24
 0  4
ऊना ‘हर घर नल से जल’ में अग्रणी,जिले ने हासिल किया 100 फीसदी कार्यात्मक नल कनेक्शन लक्ष्य 
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - ऊना   13-02-2026

ऊना जिला ने ग्रामीण पेयजल आपूर्ति के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज करते हुए सभी ग्रामीण परिवारों को शत-प्रतिशत कार्यात्मक घरेलू नल कनेक्शन उपलब्ध करवा दिए हैं। जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त जतिन लाल ने इसकी पुष्टि की।

जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने कहा कि शत-प्रतिशत कार्यात्मक नल कनेक्शन की उपलब्धि जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने कहा कि शत-प्रतिशत कार्यात्मक नल कनेक्शन का लक्ष्य प्रदेश सरकार की प्रतिबद्धता के अनुरूप जिला प्रशासन, जल शक्ति विभाग और ग्रामीण समुदाय के सामूहिक प्रयासों से हासिल किया गया है। 

उन्होंने निर्देश दिए कि इस उपलब्धि को निरंतर बनाए रखते हुए जल आपूर्ति की गुणवत्ता, नियमितता तथा दीर्घकालीन जल स्रोत संरक्षण को समान प्राथमिकता दी जाए। उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि प्रत्येक परिवार तक प्रतिदिन स्वच्छ, पर्याप्त और निर्बाध पेयजल की सतत उपलब्धता सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए जमीनी निरीक्षण व्यवस्था, तकनीकी मॉनिटरिंग तथा जवाबदेही तंत्र को लगातार सुदृढ़ किया जा रहा है। 

सदस्य सचिव एवं अधिशासी अभियंता, जल शक्ति विभाग शशि कांत ने बैठक में बताया कि जिले के सभी ग्रामीण परिवारों तक कार्यात्मक नल कनेक्शन पहुंच चुके हैं। उन्होंने योजनाओं की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति, संस्थागत कवरेज तथा जल गुणवत्ता निगरानी प्रणाली की विस्तृत जानकारी भी प्रस्तुत की।

बैठक में जल शक्ति विभाग वृत्त ऊना के सभी अधिशासी अभियंता, उपनिदेशक उच्च शिक्षा अनिल कुमार, उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा सोम लाल धीमान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow