एनआईए करेगी दिल्ली बम धमाके की जांच , समीक्षा बैठक के बाद गृह मंत्रालय ने सौंपा जिम्मा
केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने लाल किला विस्फोट मामले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को सौंप दी है। अब तक दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा इसकी जांच कर रही थी। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर मंगलवार को हुई एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में यह निर्णय लिया गया। सोमवार शाम लाल किले के निकट एक कार में हुए शक्तिशाली विस्फोट में 10 लोगों की मौत हो गई और करीब 20 घायल हुए हैं
न्यूज़ एजेंसी - नई दिल्ली 11-11-2025
What's Your Reaction?

