एसआइआर को लेकर लोगों को बहकाने का काम कर रही कांग्रेस : भाजपा

हिमाचल प्रदेश में एसआईआर यानी विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर सियासत लगातार गर्माती जा रही है। इस मुद्दे को लेकर भाजपा नेता लगातार कांग्रेस पर जनता को गुमराह करने और देश में अराजकता का माहौल पैदा करने की कोशिश करने के आरोप लगाए हैं। नाहन में भाजपा समर्थित सिरमौर जिला परिषद अध्यक्ष शिवानी और उपाध्यक्ष बलदेव भंडारी मीडिया से रूबरू हुए मामले को लेकर राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। 

Sep 30, 2026 - 17:57
 0  28
एसआइआर को लेकर लोगों को बहकाने का काम कर रही कांग्रेस : भाजपा

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  30-09-2026
हिमाचल प्रदेश में एसआईआर यानी विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर सियासत लगातार गर्माती जा रही है। इस मुद्दे को लेकर भाजपा नेता लगातार कांग्रेस पर जनता को गुमराह करने और देश में अराजकता का माहौल पैदा करने की कोशिश करने के आरोप लगाए हैं। नाहन में भाजपा समर्थित सिरमौर जिला परिषद अध्यक्ष शिवानी और उपाध्यक्ष बलदेव भंडारी मीडिया से रूबरू हुए मामले को लेकर राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। 
उन्होंने चुनाव आयोग पर सवाल उठाने और शिमला में हुए प्रदर्शन को निंदनीय बताया। भाजपा नेताओं ने एसआईआर को लेकर कांग्रेस की भूमिका पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस इस मुद्दे पर लोगों को बहकाने का काम कर रही है और देश में अराजकता का माहौल पैदा करने की कोशिश की जा रही है। जबकि चुनाव आयोग निष्पक्ष तरीके से अपना काम कर रहा है। भाजपा नेताओं ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि सत्ता हासिल करने के लिए कांग्रेस हर तरह के हथकंडे अपना रही है। 
उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस देश के युवा वर्ग को भी भड़काने का प्रयास कर रही है, जो लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए उचित नहीं है। शिमला में एसआईआर के विरोध में हुए प्रदर्शन पर भी भाजपा नेताओं ने नाराजगी जताई। उन्होंने प्रदर्शन को बेहद निंदनीय करार देते हुए कहा कि लोकतांत्रिक संस्थाओं के प्रति सम्मान बनाए रखना सभी राजनीतिक दलों की जिम्मेदारी है।
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />