हेल्प हिमाचल ट्रस्ट ने मल्टीस्पेशलिटी सेंटर शिमला के साथ मिलकर संजौली में जांचा लोगों का स्वास्थ्य 

हेल्प हिमाचल ट्रस्ट द्वारा रविवार को  सत्संग भवन संजौली में  स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है।  शिविर सुपर स्पेशलिटी सेंटर  शिमला के साथ मिलकर लगाया गया। शिविर में कार्डियो , ईएनटी , प्लास्टिक सर्जरी ,ऑर्थो , बाल रोग , फिजियोथेरेपी व त्वचा रोग के  डॉक्टर मौजूद रहे

Jul 20, 2025 - 19:48
Jul 20, 2025 - 20:07
 0  59
हेल्प हिमाचल ट्रस्ट ने मल्टीस्पेशलिटी सेंटर शिमला के साथ मिलकर संजौली में जांचा लोगों का स्वास्थ्य 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  20-07-2025
हेल्प हिमाचल ट्रस्ट द्वारा रविवार को  सत्संग भवन संजौली में  स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है।  शिविर सुपर स्पेशलिटी सेंटर  शिमला के साथ मिलकर लगाया गया। शिविर में कार्डियो , ईएनटी , प्लास्टिक सर्जरी ,ऑर्थो , बाल रोग , फिजियोथेरेपी व त्वचा रोग के  डॉक्टर मौजूद रहे। 
शिविर में  कार्डियो के जाने माने डॉक्टर पीसी नेगी ने भी लोगों का स्वास्थ्य जांचा गया। शिविर में ईसीजी सहित अन्य टेस्ट निशुल्क किए गए। सुबह 10:00 बजे से शिविर का शुभारंभ किया गया और शाम तक करीब 500 लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई गई। हेल्प हिमाचल ट्रस्ट के संयोजक को कुसुम जनारथा ने कहा कि आज यहां पर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है। 
जिसमें सुपर स्पेशलिटी सेंटर शिमला के डॉक्टरों द्वारा लोगों के स्वास्थ्य की जांच की जा रही है। इस तरह का शिविर का मकसद यही रहता है कि जो लोग अपने स्वास्थ्य की जांच अस्पताल में नहीं करवा सकते हैं। उनके लिए यहां इस तरह के शिविर लगाए जाते हैं और यहां पर एक ही छत के नीचे सभी रोगों के विशेषज्ञ से  अपने स्वास्थ्य की जांच करवा सकते हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />