एनआईटी के हॉस्टलों में चोरी के मामले में युवक गिरफ्तार , आरोपी से नकदी के साथ लैपटॉप और एटीएम कार्ड बरामद

एनआईटी हमीरपुर के हॉस्टलों में छात्रों के कमरों से नकदी चोरी के मामले ने हड़कंप मचा दिया। हिमगिरि और उदयगिरि हॉस्टल में कथित तौर पर चोरी करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। युवक को हॉस्टल अटेंडेंट की सतर्कता के चलते पकड़ा गया। पुलिस के अनुसार आरोपी की तलाशी के दौरान 21,510 रुपये नकद, दो एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड, आईआईटी मंडी का पहचान पत्र , मोबाइल फोन और लैपटॉप समेत अन्य सामान बरामद किया गया है

Sep 30, 2026 - 18:03
Sep 30, 2026 - 18:18
 0  27
एनआईटी के हॉस्टलों में चोरी के मामले में युवक गिरफ्तार , आरोपी से नकदी के साथ लैपटॉप और एटीएम कार्ड बरामद

यंगवार्ता न्यूज़ - हमीरपुर  30-09-2026

एनआईटी हमीरपुर के हॉस्टलों में छात्रों के कमरों से नकदी चोरी के मामले ने हड़कंप मचा दिया। हिमगिरि और उदयगिरि हॉस्टल में कथित तौर पर चोरी करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। युवक को हॉस्टल अटेंडेंट की सतर्कता के चलते पकड़ा गया। पुलिस के अनुसार आरोपी की तलाशी के दौरान 21,510 रुपये नकद, दो एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड, आईआईटी मंडी का पहचान पत्र , मोबाइल फोन और लैपटॉप समेत अन्य सामान बरामद किया गया है। सदर थाना हमीरपुर में दर्ज शिकायत के अनुसार हॉस्टल अटेंडेंट गुरु भाग सिंह ने बताया कि वह 29 सितंबर को दोपहर करीब 3:10 बजे मेस मैनेजर तेज कुमार के साथ हिमगिरि हॉस्टल में राउंड पर थे। 
इसी दौरान कमरा नंबर जी-54 के पास एक युवक कमरे से बाहर निकलता दिखाई दिया। हॉस्टल कर्मियों ने युवक से पूछताछ की। उसने अपना नाम आदित्य चौधरी बताया, लेकिन वह हॉस्टल में मौजूद होने के संबंध में संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। इसके बाद हॉस्टल कर्मी उसे एमएमसीए कार्यालय ले गए। पुलिस के अनुसार एमएमसीए कार्यालय में सहायक वार्डन डॉ. नीरज धीमान ने भी युवक से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान युवक ने हिमगिरि हॉस्टल के अलावा उदयगिरि हॉस्टल में भी रुपये चोरी करने की बात स्वीकार की। 
इसी दौरान वहां पहुंचे कुछ छात्रों ने भी अपने कमरों से नकदी चोरी होने की जानकारी दी। इसके बाद युवक की कार्यालय में तलाशी ली गई। पुलिस के मुताबिक तलाशी में युवक के पास से कुल 21,510 रुपये नकद मिले। इसके अलावा एसबीआई और पीएनबी के एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड, आईआईटी मंडी का पहचान पत्र, रेडमी मोबाइल फोन, एचआरटीसी बस टिकट और लैपटॉप पिट्ठू बैग सहित बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी की पहचान आदित्य चौधरी पुत्र अर्जुन कुमार, निवासी उत्तम नगर, नई दिल्ली के रूप में बताई है। 
शिकायतकर्ता के अनुसार युवक खुद को आईआईटी मंडी का छात्र बता रहा था। पुलिस अब बरामद नकदी और अन्य सामान के संबंध में जांच कर रही है कि इनमें से कौन-कौन सी वस्तुएं छात्रों की हैं। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि हॉस्टलों में हुई कथित चोरियों में आरोपी की भूमिका कितनी थी। एसपी बलवीर सिंह ने मामले में युवक की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। पुलिस मामले की जांच आगे बढ़ा रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />