थल सेना भर्ती की ऑनलाइन परीक्षा पहली जून से 15 जून तक
थल सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के निदेशक कर्नल श्रीधर राजन ने बताया कि थल सेना भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत जेसीओ, ओआर एवं अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (सीईई) पहली जून से 15 जून तक आयोजित किया जाएगा।
कर्नल श्रीधर राजन ने बताया कि अभ्यर्थी अपने पंजीकरण विवरण का उपयोग कर भारतीय सेना की वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। उन्होंने अभ्यर्थियों से आग्रह किया कि वे परीक्षा से संबंधित दिशा-निर्देशों, परीक्षा की तिथि, परीक्षा केंद्र तथा अन्य महत्वपूर्ण सूचनाओं के लिए समय-समय पर इस वेबसाइट का अवलोकन करते रहें और एडमिट कार्ड में अंकित सभी विवरणों की सावधानीपूर्वक जांच कर लें।
What's Your Reaction?



