राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अजोली में एसएमसी का गठन, त्रिलोक सिंह बने अध्यक्ष
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अजोली में विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) के गठन के लिए आम सभा का आयोजन किया गया। बैठक में विद्यार्थियों के अभिभावकों, पंचायत प्रतिनिधियों तथा विद्यालय स्टाफ ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
यंगवार्ता न्यूज पांवटा साहिब 14 जुलाई, 2026 :
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अजोली में विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) के गठन के लिए आम सभा का आयोजन किया गया। बैठक में विद्यार्थियों के अभिभावकों, पंचायत प्रतिनिधियों तथा विद्यालय स्टाफ ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
बैठक में विशेष रूप से नवनिर्वाचित पंचायत प्रधान कांता देवी, उपप्रधान अनिल चौधरी, वार्ड सदस्य मंजू देवी सहित अन्य पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित रहे। सर्वसम्मति से हुए चुनाव में त्रिलोक सिंह को विद्यालय प्रबंधन समिति का अध्यक्ष तथा रजनी देवी को उपाध्यक्ष चुना गया।
इसके अलावा रणजीत सिंह, अक्षरों देवी, पूनम देवी, सरोज देवी, नीता देवी, लाजवंती शर्मा, श्रावणी देवी, प्रमोद देवी, आरती उपाध्याय, उपप्रधान अनिल चौधरी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पूनम देवी, अमर सिंह और हरवंश लाल को एसएमसी का सदस्य निर्वाचित किया गया। एसएमसी गठन की पूरी प्रक्रिया श्री संतराम शर्मा द्वारा विधिवत संपन्न करवाई गई।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेश चौहान ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सभी सदस्यों को बधाई देते हुए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने अभिभावकों से प्रत्येक माह आयोजित होने वाली बैठकों में नियमित रूप से भाग लेने का आग्रह किया।
प्रधानाचार्य ने कहा कि अभिभावक किसी भी दिन विद्यालय आकर अपने बच्चों की शैक्षणिक प्रगति की जानकारी और प्रगति पत्र प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बदलते सामाजिक परिवेश का उल्लेख करते हुए अभिभावकों और शिक्षकों से बच्चों पर विशेष ध्यान देने तथा उन्हें नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखने के लिए संयुक्त रूप से प्रयास करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर पंचायत के पूर्व प्रधान नरेंद्र कुमार, अधीक्षक राजेंद्र शर्मा, गुमान सिंह, मस्तराम शर्मा, मनजीत कौर, रेखा चौधरी, अंजू शर्मा, प्रियंका शर्मा, ज्योति गुप्ता, बीना शर्मा, गंभीर चौहान, संजय चौधरी सहित विद्यालय परिवार के सभी सदस्य एवं बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?


