बुद्ध जयंती पर सिरमौर में कार्यक्रमों का आयोजन,भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्प और मालाएं कीअर्पित

सिरमौर जिला में भगवान बुद्ध जयंती पर आज विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिला मुख्यालय नाहन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल की अगवाई में भगवान बुद्ध को याद किया और उनकी प्रतिमा पर पुष्प और मालाएं अर्पित की

May 12, 2025 - 20:12
May 12, 2025 - 20:48
 0  46
बुद्ध जयंती पर सिरमौर में कार्यक्रमों का आयोजन,भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्प और मालाएं कीअर्पित
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

राजीव बिंदल बोले महात्मा बुद्ध ने दुनिया को दिया शांति का संदेश,

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन     12-05-2025

सिरमौर जिला में भगवान बुद्ध जयंती पर आज विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिला मुख्यालय नाहन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल की अगवाई में भगवान बुद्ध को याद किया और उनकी प्रतिमा पर पुष्प और मालाएं अर्पित की।

भाजपा अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने बुद्ध पूर्णिमा और बुद्ध जयंती की बधाई देते हुए कहा कि भगवान बुद्ध का जन्म सनातन में नोवें अवतार के रूप में हुआ  और उन्होंने न केवल मानव मात्र के कल्याण की कल्पना की बल्कि प्राणी मात्र के कल्याण हेतु अपने आप को प्रस्तुत किया। 

उन्होंने कहा कि शांति ही विकास का मार्ग और शांति ही प्रभु को पाने का मार्ग है इस दिशा में आगे बढ़ते हुए ना केवल शारीरिक और भौतिक शांति की बात की बल्कि आध्यात्मिक शांति की भी बात की। 

भारत से निकलकर बौद्ध धर्म पूरी दुनिया में फैला हुआ है जहां बौद्ध धर्म फैला वहां शांति की स्थापना हुई है। उन्होंने कहा कि भारत की धरती से निकला हुआ  यह धर्म दुनिया के लिए शांति समृद्धि का संदेश लेकर आया।

उधर कोली समाज सिरमौर जिला इकाई से जुड़े लोगों ने भी नाहन में  भगवान बुद्ध को याद किया बड़ी संख्या में समाज से जुड़े लोगो ने महात्मा बुद्ध प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया।जिला महासचिव कोली समाज इकाई सिरमौर जीत सिंह चौहान ने कहा कि आज का दिन कोली समाज के लिए बेहद महत्वपूर्ण रहता है। 

उन्होंने कहा कि भारत पाक के बीच चल रहे तनाव के चलते जिला स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम को रद्द किया गया है। उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध हमेशा ही कोली समाज के लिए प्रेरणा स्रोत रहे है और समाज के लोग हमेशा उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिए हुए है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow