एसडीएम संगड़ाह ने किया तीन दिवसीय हरियाली मेले का शुभारंभ , नाटी गायक कपिल शर्मा ने नचाए दर्शक

उपमंडल मुख्यालय संगड़ाह में सदियों से आयोजित होने वाले 3 दिवसीय हरियाली मेले का शुभारंभ स्थानीय एसडीएम सुनील कायथ द्वारा किया गया। मेले के उद्घाटन से पहले उन्होंने यहां आयोजित उपमंडल स्तरीय 79 वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण किया

Aug 16, 2025 - 19:12
 0  52
एसडीएम संगड़ाह ने किया तीन दिवसीय हरियाली मेले का शुभारंभ , नाटी गायक कपिल शर्मा ने नचाए दर्शक

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  16-08-2025
उपमंडल मुख्यालय संगड़ाह में सदियों से आयोजित होने वाले 3 दिवसीय हरियाली मेले का शुभारंभ स्थानीय एसडीएम सुनील कायथ द्वारा किया गया। मेले के उद्घाटन से पहले उन्होंने यहां आयोजित उपमंडल स्तरीय 79 वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण किया। अपने संबोधन में उन्होंने देश व प्रदेश के साथ-साथ उपमंडल की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि, हाल ही में जहां इस उपमंडल की कृतिका शर्मा ने एवरेस्ट फतह किया, वहीं कई छात्रों ने नीट व जेआरएफ जैसी मुश्किल परिक्षाएं पास कर प्रतिभा का लोहा मनवाया। 
हरियाली मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या में मशहूर नाटी गायक कपिल शर्मा तथा स्थानीय लोग लोक गायक हरिचंद चौहान व सुरजन ठाकुर ने दर्शकों की वाहवाही लूटी। स्वतंत्रता दिवस समारोह में स्थानीय सरकारी व निजी स्कूल के छात्र छात्राओं द्वारा प्रस्तुत लोक नृत्य, देशभक्ति गीत व अन्य कार्यक्रमों ने भी दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया और देश प्रेम का संदेश दिया। मेले का समापन कल स्थानीय विधायक एवं विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार करेंगे। पिछले साल इस मेले के दौरान उन्होंने वर्तमान सरकार द्वारा बंद किए गए संगड़ाह में विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता व एसडीओ कार्यालय को एक माह में मंत्रिमंडल से स्वीकृति दिलाने की घोषणा की थी। 
विनय कुमार की घोषणा के मुताबिक संगड़ाह अस्पताल को आदर्श स्वास्थ्य संस्थान का दर्जा मिलने संबंधी अधिसूचना जारी हो चुकी है और अधिशासी अभियंता कार्यालय फिर से खोलने व सिविल कोर्ट जैसी पिछली घोषणाओं पर इस बार वह वस्तुस्थिति से अवगत करवा सकते हैं। बिजट देवता से क्षेत्र में खुशहाली व हरियाली की कामना के लिए सदियों से यह मेला मनाया जाता है शनिवार को दूसरे दिन मेले में भारी भीड़ देखी गई।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />