मोदी जन्मदिन सेवा पर्व: पांवटा साहिब से निकला संदेश – “सेवा ही सम्मान”  कार्यकर्ताओं में उत्साह

देश के सबसे लोकप्रिय नेता और यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन आज पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा सेवा पर्व के रूप में मनाया जा रहा है। जहां एक ओर देशभर में भाजपा कार्यकर्ता रक्तदान, स्वच्छता और सेवा कार्यक्रम चला रहे

Sep 17, 2025 - 15:29
 0  25
मोदी जन्मदिन सेवा पर्व: पांवटा साहिब से निकला संदेश – “सेवा ही सम्मान”  कार्यकर्ताओं में उत्साह
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - पांवटा साहिब    17-09-2025

देश के सबसे लोकप्रिय नेता और यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन आज पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा सेवा पर्व के रूप में मनाया जा रहा है। जहां एक ओर देशभर में भाजपा कार्यकर्ता रक्तदान, स्वच्छता और सेवा कार्यक्रम चला रहे हैं, वहीं पांवटा साहिब में भी कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने लायक रहा।

यहां देई  ठाकुर विशेष तौर पर पहुंचीं और सेवा पकौड़े का कार्यक्रम आयोजित हुआ। साथ ही युवाओं ने रक्तदान शिविर लगाकर समाजसेवा की मिसाल पेश की। इस मौके पर पांवटा के लोकप्रिय विधायक सुखराम चौधरी, शिलाई के पूर्व विधायक बलदेव तोमर, भाजपा मंडल पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

“प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को एक नई ऊंचाई दी है। उनके कार्यकाल में गांव से लेकर शहर तक योजनाओं का लाभ गरीब, किसान, महिला और युवाओं को मिला है। आज भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह इस बात का प्रमाण है कि जनता मोदी जी को केवल प्रधानमंत्री ही नहीं, बल्कि परिवार के सदस्य की तरह चाहती है।”

मोदी  की लोकप्रियता सिर्फ भारत तक सीमित नहीं है। आज दुनिया भर में उन्हें सबसे मजबूत और निर्णायक नेता के रूप में देखा जाता है। उनका जन्मदिन हमारे लिए केवल जश्न नहीं, बल्कि सेवा का संकल्प है। पांवटा साहिब में यह आयोजन उसी भावना का प्रतीक है।”


नरेंद्र दामोदरदास मोदी का जन्म 17 सितंबर 1950 को गुजरात के छोटे से कस्बे वडनगर में हुआ। साधारण परिवार से आने वाले मोदी जी बचपन से ही मेहनती और दूरदर्शी थे। चाय बेचने वाले इस छोटे से बच्चे ने संघर्ष और सेवा के रास्ते पर चलते हुए आज दुनिया के सबसे ताकतवर नेताओं में अपनी पहचान बनाई है। संघ से जुड़ाव : किशोरावस्था में ही मोदी जी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़े। यहां से उन्हें संगठन और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा मिली।

 प्रधानमंत्री का सफर: 2014 में जब नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने, तो देश ने “अच्छे दिन” का नारा दिया और उनके नेतृत्व में भारत ने विकास, आत्मनिर्भरता और वैश्विक पहचान की नई ऊंचाइयां छुईं। नरेंद्र मोदी सरकार ने बीते 10 वर्षों में कई ऐसी ऐतिहासिक योजनाएं शुरू कीं जिनसे आम जनता को सीधा लाभ मिला:

 जन धन योजना : करोड़ों गरीब परिवार बैंकिंग व्यवस्था से जुड़े।

 आयुष्मान भारत: गरीबों को 5 लाख तक का मुफ्त स्वास्थ्य बीमा।

 उज्ज्वला योजना: महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन।

 प्रधानमंत्री आवास योजना: हर परिवार को पक्का घर देने का सपना।

 स्टार्टअप इंडिया और मेक इन इंडिया: युवाओं को रोजगार और उद्यमिता की दिशा।

 आत्मनिर्भर भारत और डिजिटल इंडिया: आधुनिक भारत की ओर कदम।

 अंतरराष्ट्रीय पहचान: मोदी जी ने G20, ब्रिक्स और संयुक्त राष्ट्र जैसे मंचों पर भारत की ताकत का लोहा मनवाया।


भाजपा के लिए मोदी जी का जन्मदिन केवल औपचारिकता नहीं है। इसे “सेवा सप्ताह” के रूप में मनाया जाता है। रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, गरीबों की मदद और समाजसेवा—ये सब कार्यक्रम मोदी जी के संदेश “जीवन का सबसे बड़ा लक्ष्य सेवा है” को दर्शाते हैं।

भाजपा कार्यकर्ता मानते हैं कि मोदी जी ने अपने पूरे जीवन को राष्ट्र को समर्पित किया है। यही कारण है कि उनके जन्मदिन पर पार्टी उन्हें उपहार नहीं, बल्कि जनसेवा समर्पित करती है।

“इस अवसर पर पांवटा भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष चरणजीत चौधरी ने बताया कि पांवटा साहिब के चुंगी नंबर-6 स्थित टॉकवुड होटल में यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसमें 150 यूनिट रक्तदान का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिनमें से अब तक 100 से अधिक यूनिट रक्तदान हो चुका है।”

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow