कांग्रेस का संगठन विस्तार अभियान 31 जुलाई तक

हिमाचल कांग्रेस ने प्रदेश भर में संगठन विस्तार अभियान छेड़ दिया है। कांग्रेस के संगठन महासचिव विनोद जिंटा ने ऐलान किया कि यह अभियान 31 जुलाई तक चलेगा। पहले चरण में भाजपा, आप और अन्य दलों से नाराज कार्यकर्ताओं को कांग्रेस में शामिल कराया जाएगा

Jul 1, 2026 - 14:45
 0  6
कांग्रेस का संगठन विस्तार अभियान 31 जुलाई तक

यंगवार्ता न्यूज शिमला 1 जुलाई, 2026 : 

हिमाचल कांग्रेस ने प्रदेश भर में संगठन विस्तार अभियान छेड़ दिया है। कांग्रेस के संगठन महासचिव विनोद जिंटा ने ऐलान किया कि यह अभियान 31 जुलाई तक चलेगा। पहले चरण में भाजपा, आप और अन्य दलों से नाराज कार्यकर्ताओं को कांग्रेस में शामिल कराया जाएगा। दूसरे चरण में मेंबरशिप ड्राइव लॉन्च होगी। जिंटा का दावा है कि अगले 1 महीने में 8 से 10 हजार भाजपा कार्यकर्ता राहुल गांधी के नेतृत्व और कांग्रेस की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी ज्वाइन करने की इच्छा जता चुके हैं। उन्होंने भाजपा पर गुटबाजी और कार्यकर्ताओं की अनदेखी का आरोप लगाया और कहा कि कांग्रेस पूरी तरह एकजुट होकर 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेगी।

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ने संगठन को मजबूत करने के लिए बड़ा अभियान शुरू किया है। कांग्रेस संगठन महासचिव विनोद जिंटा ने 31 जुलाई तक चलने वाले इस अभियान का ऐलान किया।विनोद जिंटा ने कहा कि अभियान के पहले चरण में प्रदेश के हर पोलिंग बूथ, पंचायत, विधानसभा और जिले में चलेगा। इसमें भाजपा, आम आदमी पार्टी और अन्य दलों से कांग्रेस में आना चाहने वाले कार्यकर्ताओं को ज्वाइन कराया जाएगा। दूसरे चरण में मेंबरशिप ड्राइव शुरू होगी। उन्होंने दावा किया कि भाजपा से कांग्रेस ज्वाइन करने की 8 से 10 हजार रिक्वेस्ट 1 महीने में आई हैं। ये कार्यकर्ता भाजपा की कार्यप्रणाली से नाराज हैं और राहुल गांधी के नेतृत्व में देश के लोगों की लड़ाई लड़ना चाहते हैं। 

विनोद जिंटा ने राम मंदिर चंदा घोटाला, पेपर लीक और युवाओं-छात्रों के मुद्दे उठाकर भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि भाजपा का नाम बदलकर पेपर लीक पार्टी होना चाहिए। राम के नाम पर राजनीति करने वाली पार्टी चंदा चोरी को लेकर चुप्पी साधे हुए है।वहीं पार्टी के भीतर गुटबाजी को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में विनोद जिंटा ने  कहा कि कांग्रेस एक डेमोक्रेटिक और एकजुट पार्टी है जो 2027 चुनाव एक साथ लड़ेगी। वहीं भाजपा में गुटबाजी है। पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार का हवाला देते हुए कहा कि भाजपा अब कार्यकर्ताओं की पार्टी नहीं रही बल्कि नेताओं की पार्टी बन गई है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस में पद नहीं दिए जाएंगे, सिर्फ मेंबरशिप दी जाएगी। जो भी इच्छुक हैं उनका स्वागत है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow