कार सवार तीन युवकों को 8.16 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार 

प्रदेश में नशे की तस्करी के मामले लगातार सामने आ रहे है। नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत नूरपुर जिला पुलिस के हाथ एक और सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने सोमवार सुबह 32 मील के पास कार सवार तीन युवकों को 8.16 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार

Aug 11, 2025 - 12:51
 0  50
कार सवार तीन युवकों को 8.16 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - जवाली    11-08-2025

प्रदेश में नशे की तस्करी के मामले लगातार सामने आ रहे है। नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत नूरपुर जिला पुलिस के हाथ एक और सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने सोमवार सुबह 32 मील के पास कार सवार तीन युवकों को 8.16 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। 

तीनों ही युवक जिला कांगड़ा के रहने वाले हैं। चिट्टे के साथ पकड़े गए आरोपियों की पहचान साहिल शर्मा (25) निवासी चड़ी, केतन सिंह (28) निवासी सराह और मोहित कुमार (23) निवासी चड़ी के तौर पर हुई है। पुलिस ने तीनों युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

मामले की पुष्टि करते हुए एसपी नूरपुर अशोक रतन ने बतायि कि पुलिस की टीम ने 32 मील के पास नाका लगा रखा था। इसी दौरान पठानकोट की ओर से आ रही ऑल्टो कार को चेकिंग के लिए रोका गया। चेकिंग के दौरान कार सवार तीन युवकों से 8.16 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। तीनों युवकों को गिरफ्तार कर जवाली थाना में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow