रेत से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली बीच सडक़ पलटी, नीचे आया चालक

संसारपुर टैरेस से डाडासिबा मार्ग पर मंगलवार सुबह उस समय एक बड़ा हादसा टल गया, जब संसारपुर टैरेस के समीप एक अनियंत्रित ट्रैक्टर सडक़ से नीचे पलट गया। दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार उमेश चंद अपने ट्रैक्टर पर सवार होकर जा रहे थे कि अचानक टैरेस के समीप ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सडक़ के नीचे पलट गया।

Apr 28, 2026 - 13:04
 0  25
रेत से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली बीच सडक़ पलटी, नीचे आया चालक
काँगड़ा 28 अप्रैल, 2026 

संसारपुर टैरेस से डाडासिबा मार्ग पर मंगलवार सुबह उस समय एक बड़ा हादसा टल गया, जब संसारपुर टैरेस के समीप एक अनियंत्रित ट्रैक्टर सडक़ से नीचे पलट गया। दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार उमेश चंद अपने ट्रैक्टर पर सवार होकर जा रहे थे कि अचानक टैरेस के समीप ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सडक़ के नीचे पलट गया।

ट्रैक्टर के पलटते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। हादसे को देखते ही आसपास के लोग और राहगीर तुरंत मदद के लिए दौड़े। स्थानीय लोगों ने अदम्य साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए कड़ी मशक्कत के बाद उमेश चंद को ट्रैक्टर के नीचे से बाहर निकाला। ग्रामीणों की इस त्वरित कार्रवाई की वजह से चालक की जान बच सकी। घायल उमेश चंद को तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। घटनास्थल पर संसारपुर टैरेस पुलिस भी पहुंच गई। हादसे का कारण तीखा मोड़ बताया जा रहा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow