मां बज्रेश्वरी ऑटो यूनियन ने एटीएस के विरोध में जोरदार रैली निकालकर किया प्रदर्शन
कांगड़ा में सोमवार को मां बज्रेश्वरी ऑटो यूनियन द्वारा एटीएस (ऑटोमेटिड टेस्टिंग सिस्टम) के विरोध में जोरदार रैली निकालकर प्रदर्शन किया
यंगवार्ता न्यूज़ - कांगड़ा 06-03-2026
कांगड़ा में सोमवार को मां बज्रेश्वरी ऑटो यूनियन द्वारा एटीएस (ऑटोमेटिड टेस्टिंग सिस्टम) के विरोध में जोरदार रैली निकालकर प्रदर्शन किया गया। यह रैली तहसील चौक से शुरू होकर कांगड़ा बस स्टैंड तक निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में ऑटो चालकों ने भाग लिया।
रैली के दौरान यूनियन के सदस्यों ने प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगें रखीं और एटीएस व्यवस्था को जल्द से जल्द बंद करने की मांग की। ऑटो चालकों का कहना है कि यह व्यवस्था उनके रोजगार पर प्रतिकूल प्रभाव डाल रही है।
सरकार लंबे समय से उनकी मांगों की अनदेखी कर रही है, जिसके चलते उन्हें सडक़ों पर उतरने के लिए मजबूर होना पड़ा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही उनकी मांगों पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा और आने वाले समय में बड़े स्तर पर प्रदर्शन किए जाएंगे।
What's Your Reaction?




