गगल में दो पंजाब निवासी चिट्टे के साथ गिरफ्तार, 5.97 ग्राम हेरोइन बरामद

जिला कांगड़ा पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए गगल क्षेत्र में दो पंजाब निवासी युवकों को 5.97 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी यातायात जांच के दौरान हुई, जब पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार दोनों आरोपियों को रोका।

Jun 26, 2026 - 14:13
 0  3
गगल में दो पंजाब निवासी चिट्टे के साथ गिरफ्तार, 5.97 ग्राम हेरोइन बरामद
यंगवार्ता न्यूज कांगड़ा 26 जून, 2026 : 

जिला कांगड़ा पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए गगल क्षेत्र में दो पंजाब निवासी युवकों को 5.97 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी यातायात जांच के दौरान हुई, जब पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार दोनों आरोपियों को रोका।

पुलिस थाना गगल की टीम 25 जून को गश्त और यातायात जांच पर थी। इसी दौरान कुठमा (गगल) के पास नाकाबंदी के दौरान एक मोटरसाइकिल को जांच के लिए रोका गया। तलाशी लेने पर पुलिस को दोनों आरोपियों के कब्जे से 5.97 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

 गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान हरपाल सिंह (34) और जसपाल सिंह (34) के रूप में हुई है। दोनों पंजाब के जिला गुरदासपुर के डेरा बाबा नानक तहसील के गांव चौड़ा वाजवा के निवासी बताए जा रहे हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow