रामपुर के जोगणी में खाई में गिरी कार, चालक की मौत, चार गंभीर घायल

जिला शिमला के रामपुर बुशहर के जोगणी के पास एक दर्दनाक हादसा हुआ है, जिसमें एक ऑल्टो कार गहरी खाई में जा गिरी। इस दुर्घटना में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को खनेरी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

Jun 26, 2026 - 14:11
 0  3
रामपुर के जोगणी में खाई में गिरी कार, चालक की मौत, चार गंभीर घायल

यंगवार्ता न्यूज शिमला 26 जून, 2026 : 

जिला शिमला के रामपुर बुशहर के जोगणी के पास एक दर्दनाक हादसा हुआ है, जिसमें एक ऑल्टो कार गहरी खाई में जा गिरी। इस दुर्घटना में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को खनेरी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

यह दुखद घटना शुक्रवार तड़के लगभग 3:00 बजे पेश आई। पुलिस चौकी तकलेच के अंतर्गत जोगणी नामक स्थान पर एक ऑल्टो कार (गाड़ी नंबर एचपी 06 बी-5765) सड़क से अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा समाई। कार में कुल पांच लोग सवार थे।
दुर्घटना में कार चालक पिंकी (40) पुत्र भीषण, जो गांव मुनिश, तहसील रामपुर का निवासी था, की दुखद मृत्यु हो गई। कार में सवार अन्य चार लोग, जिनकी पहचान सरजन (36) पुत्र श्याम लाल, ज्योति प्रकाश (37) पुत्र रूप सिंह, ललित (27) पुत्र किशन और जय प्रकाश (29) पुत्र सुंदर लाल, सभी गांव मुनिश, तहसील रामपुर के निवासी हैं, गंभीर रूप से घायल हो गए।स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस की त्वरित कार्रवाई से घायलों को खाई से बाहर निकाला गया और तत्काल खनेरी अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों की टीम घायलों का इलाज कर रही है और उनकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow