सिया की मौत के सदमे में बिगड़ी मां रक्षा देवी की हालत

मंडी के सरकाघाट के नैण गांव की रहने वाली सिया की निर्मम हत्या ने उसके परिवार को उजाड़ दिया है। सिया की मौत के बाद से उसकी मां रक्षा देवी गहरे सदमे में हैं। वह पहले से ही दिल की बीमारी से जूझ रही थीं, लेकिन बेटी के जाने के गम ने उनकी तकलीफ को और बढ़ा दिया है। 

Apr 28, 2026 - 13:02
 0  29
सिया की मौत के सदमे में बिगड़ी मां रक्षा देवी की हालत
मंडी, 28 अप्रैल, 2026 

मंडी के सरकाघाट के नैण गांव की रहने वाली सिया की निर्मम हत्या ने उसके परिवार को उजाड़ दिया है। सिया की मौत के बाद से उसकी मां रक्षा देवी गहरे सदमे में हैं। वह पहले से ही दिल की बीमारी से जूझ रही थीं, लेकिन बेटी के जाने के गम ने उनकी तकलीफ को और बढ़ा दिया है। 

परिजनों के अनुसार, वे बार-बार अपनी बेटी को पुकारती हैं और फिर बेहोश हो जाती हैं। उनकी बिगड़ती हालत को देखते हुए परिजन उन्हें बेहतर इलाज के लिए आईजीएमसी (IGMC) शिमला ले गए हैं, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा उनकी जांच की जाएगी।

आरोपी विकास पटियाल फिलहाल न्यायिक हिरासत में है। जेल में उसके असामान्य व्यवहार को देखते हुए प्रशासन ने उसे कड़ी सुरक्षा के बीच मंडी जोनल अस्पताल के मनोचिकित्सक के पास जांच के लिए भेजा। चिकित्सीय जांच में यह साफ हुआ है कि आरोपी विकास पटियाल नशीले पदार्थों के सेवन का आदी है। डॉक्टरों की सलाह पर जेल में ही उसका उपचार शुरू कर दिया गया है। प्रशासन का उद्देश्य उसे मानसिक और शारीरिक रूप से कानूनी कार्यवाही के लिए स्वस्थ रखना है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow