विश्वप्रसिद्ध मणिमहेश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को ऑन डिमांड बस सेवा उपलब्ध करवाएगा परिवहन निगम 

विश्वप्रसिद्ध मणिमहेश यात्रा के दौरान परिवहन निगम श्रद्धालुओं को ऑन डिमांड बस सेवा उपलब्ध करवाएगा। मणिमहेश यात्रा के श्रद्धालुओं को सुगम व सुरक्षित बनाने को लेकर परिवहन निगम के विभिन्न डिपुओं से अठारह अतिरिक्त बसें चंबा पहुंच रही

Aug 11, 2025 - 13:11
Aug 11, 2025 - 13:17
 0  31
विश्वप्रसिद्ध मणिमहेश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को ऑन डिमांड बस सेवा उपलब्ध करवाएगा परिवहन निगम 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - चंबा     11-08-2025

विश्वप्रसिद्ध मणिमहेश यात्रा के दौरान परिवहन निगम श्रद्धालुओं को ऑन डिमांड बस सेवा उपलब्ध करवाएगा। मणिमहेश यात्रा के श्रद्धालुओं को सुगम व सुरक्षित बनाने को लेकर परिवहन निगम के विभिन्न डिपुओं से अठारह अतिरिक्त बसें चंबा पहुंच रही है। 

परिवहन निगम चंबा डिपो के डीडीएम शुगल सिंह ने खबर की पुष्टि की है। इस वर्ष मणिमहेश यात्रा का आयोजन अधिकारिक तौर से 16 से 31 अगस्त तक किया जा रहा है। इस अवधि में मणिमहेश की पवित्र डल में आस्था की डुबकी लगाने के लिए देश के विभिन्न हिस्सों से लाखों की तादाद में श्रद्धालु पहुंचेंगे।

परिवहन निगम चंबा डिपो के डीडीएम शुगल सिंह ने बताया कि मणिमहेश यात्रा के लिए प्रदेश के विभिन्न डिपुओं से अठारह अतिरिक्त बसों की डिमांड की गई थी। उन्होंने बताया कि इन बसों का चंबा पहुंचने का सिलसिला आरंभ हो गया था। उन्होंने बताया कि मणिमहेश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को ऑन डिमांड बस सेवा उपलब्ध करवाई जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow