भारी हिमस्खलन ने डराया किन्नौर, सुरक्षित निकाले किन्नर कैलाश यात्रा पर गए 26 श्रद्धालु

जनजातीय जिला किन्नौर में शनिवार से जारी मूसलाधार बारिश और बर्फबारी ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। रविवार को किन्नौर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल छितकुल के आगे रानी कांडा मार्ग पर ग्लेशियर से भारी हिमस्खलन हुआ है, जिसने सडक़ रोक दी है। छितकुल के यूल्डिंग सहित कई अन्य संवेदनशील इलाकों में भी हिमस्खलन का खतरा लगातार बना हुआ है। इसी बीच किन्नर कैलाश यात्रा पर गए राजस्थान सहित कई अन्य राज्यों के फंसे सभी 26 श्रद्धालुओं को रेस्क्यू टीम द्वारा सुरक्षित निकाल लिया गया

Sep 28, 2026 - 14:27
 0  34
भारी हिमस्खलन ने डराया किन्नौर, सुरक्षित निकाले किन्नर कैलाश यात्रा पर गए 26 श्रद्धालु
यंगवार्ता न्यूज - रिकांगपिओ 28 सितंबर 

जनजातीय जिला किन्नौर में शनिवार से जारी मूसलाधार बारिश और बर्फबारी ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। रविवार को किन्नौर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल छितकुल के आगे रानी कांडा मार्ग पर ग्लेशियर से भारी हिमस्खलन हुआ है, जिसने सडक़ रोक दी है। छितकुल के यूल्डिंग सहित कई अन्य संवेदनशील इलाकों में भी हिमस्खलन का खतरा लगातार बना हुआ है। इसी बीच किन्नर कैलाश यात्रा पर गए राजस्थान सहित कई अन्य राज्यों के फंसे सभी 26 श्रद्धालुओं को रेस्क्यू टीम द्वारा सुरक्षित निकाल लिया गया है। इसके अलावा रूपिन पास (दर्रे) में खराब मौसम के बीच फंसे चरवाहे अपने घोड़ों के साथ सुरक्षित सांगला वापस लौट आए हैं। सुरक्षित लौटे चरवाहों ने बताया कि उनके साथ फंसे शेष अन्य चरवाहे, जो अपनी बकरियों के साथ वहां रुके हुए थे, शनिवारे कल ही रूपिन पास से क्वार (शिमला जिला) की ओर निकल गए थे। उधर, रविवार को भारी बारिश के बाद शिमला-किन्नौर नेशनल हाईवे-05 पागल नाला के पास बंद हो गया। तेज बारिश के बाद एक कार मलबे में फंस गई, जिसे बाद में जेसीबी की मदद से निकाला गया। शिमला जिला के ठियोग व आसपास के क्षेत्रों में भी दोपहर बाद तेज बारिश हुई। हालांकि, शिमला शहर व आसपास के क्षेत्रों में हल्के बादल छाए रहे।

इसी तरह, धर्मशाला और मंडी में भी अच्छी बारिश हुई। किन्नौर में सीजन की पहली बर्फबारी के बाद अब अगले 24 घंटे के लिए किन्नौर और लाहुल-स्पीति में बारिश और बर्फबारी का यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार 28 सितंबर को भी मौसम खराब रहेगा, हालांकि किसी जिला के लिए कोई चेतावनी नहीं है। 29 सितंबर को केवल मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश के आसार हैं, जबकि मैदानी और ऊंचे पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम साफ रहने की संभावना है। पहली से तीन अक्तूबर तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने का अनुमान है और इसी दौरान मानसून की विदाई हो सकती है। किन्नौर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हुई सीजन की पहली बर्फबारी से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। कल्पा में न्यूनतम तापमान करीब छह डिग्री गिरकर 3.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। ताबो में न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री और कुकुमसेरी में 5.2 डिग्री सेल्सियस रहा। शिमला में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री, कुफरी में 9.8 डिग्री और मनाली में 15.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते 24 घंटों में किन्नौर के सांगला में सबसे अधिक 66 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई। कल्पा में 45, पूह में 31, सिरमौर के राजगढ़ में 26 और शिमला के सराहन में 25 मिलीमीटर बारिश हुई। राजधानी शिमला में रविवार को दिनभर बादल छाए रहे।

 
 
 
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />