कीचड़ भरे और ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर पैदल चलकर सोलानी तटबन्ध का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने मंगलवार को जनपद के दूरस्थ क्षेत्र ढ़ाढ़ेरी पहुॅचकर सोलानी नदी तटबन्ध क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने प्रशासनिक अमले के साथ मंगलवार की दोपहर कीचड़ भरे, ऊबड़-खाबड़ व कटीली झाड़ियों वाले रास्तों पर लगभग 01 किमी पैदल चलकर ढ़ाढ़ेरी-कुआंखेड़ा के मध्य बने सोलानी नदी तटबन्ध का स्थलीय निरीक्षण किया
सन्नी वर्मा - हरिद्वार 01-07-2025
What's Your Reaction?



