कैग रिपोर्ट हिमाचल में कांग्रेस सरकार की नाकामी का पुलिंदा : अनुराग सिंह ठाकुर

पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा में वर्ष, 2023-24 की नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) की रिपोर्ट को हिमाचल सरकार की नाकामी का पुलिंदा बताया है। अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस सरकार अपने इस कार्यकाल के गठन के दिन से ही प्रदेश का बंटाधार करने पर तुली है

Aug 31, 2025 - 18:21
 0  23
कैग रिपोर्ट हिमाचल में कांग्रेस सरकार की नाकामी का पुलिंदा : अनुराग सिंह ठाकुर
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - हमीरपुर  31-08-2025
पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा में वर्ष, 2023-24 की नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) की रिपोर्ट को हिमाचल सरकार की नाकामी का पुलिंदा बताया है। अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस सरकार अपने इस कार्यकाल के गठन के दिन से ही प्रदेश का बंटाधार करने पर तुली है।
कांग्रेस सरकार के एक से बढ़कर एक जनविरोधी फैसले से आज प्रदेश आर्थिक बदहाली की कगार पर खड़ा है मगर सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही है। हिमाचल प्रदेश विधानसभा में वर्ष, 2023-24 की नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक ( कैग ) की रिपोर्ट को हिमाचल सरकार की पूरी कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान है और यह उनकी नाकामी का पुलिंदा है। केंद्र सरकार द्वारा प्रदेश में विकास कार्यों के लिए भेजी गई धनराशि का उपयोग ना कर 1024 करोड़ से ज्यादा रुपए प्रदेश सरकार द्वारा केंद्र को वापस करना उनके आर्थिक कुप्रबंधन व विकास के प्रति उदासीनता को दिखाता है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार काम के नाम पर सिर्फ़ काग़ज़ी घोड़े दौड़ा रही है। दिखावे के लिए यह सरकार अनुपूरक बजट प्रस्तुत करती है मगर हक़ीक़त में उन कार्यों के लिए मूल बजट ही नहीं खर्च कर पाई। कैग रिपोर्ट के अनुसार सरकार द्वारा 40 परियोजनाओं के लिए जारी किए गए बजट से एक रुपया भी नहीं खर्च पाई। यह कांग्रेस सरकार के निकम्मेपन का प्रमाण है। यह सीधा सीधा प्रदेश के हितों के साथ खिलवाड़ है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow