खजुरना पुल के पास पिकअप बाइक को टक्कर मारकर मौके से फरार, दो युवक घायल
नाहन के थाना सदर क्षेत्र में बीती रात खजुरना स्थित लोहे के पुल के पास एक सड़क हादसा सामने आया। जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दो युवक घायल हो गए।
नाहन 23 मई, 2026 :
नाहन के थाना सदर क्षेत्र में बीती रात खजुरना स्थित लोहे के पुल के पास एक सड़क हादसा सामने आया। जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दो युवक घायल हो गए।
घायलों की पहचान अरविंद पाल सिंह निवासी गांव बनकला और संदीप ठाकुर निवासी बनेठी के रूप में हुई है। हादसे में दोनों युवकों के हाथ और पैर में चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।बताया जा रहा है कि दुर्घटना के बाद पिकअप चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।पुलिस ने थाना सदर नाहन में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 281, 125A तथा मोटर वाहन अधिनियम की धारा 187 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
What's Your Reaction?