प्रतिबंध के बावजूद सिरमौर में चल रही खनन गतिविधियां, नाहन में मीडिया से रूबरू हुए पर्यावरण विद् नाथूराम चौहान
सिरमौर जिला में खनन गतिविधियों पर प्रतिबंध के बावजूद अवैध तरीके से खनन गतिविधियाँ चल रही है मामले को लेकर सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में आज पर्यावरण विद् और समाज सेवी नाथूराम चौहान मीडिया से बातचीत कर रहे थे।
यंगवार्ता न्यूज नाहन 14 जुलाई, 2026 :
सिरमौर जिला में खनन गतिविधियों पर प्रतिबंध के बावजूद अवैध तरीके से खनन गतिविधियाँ चल रही है मामले को लेकर सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में आज पर्यावरण विद् और समाज सेवी नाथूराम चौहान मीडिया से बातचीत कर रहे थे।
नाथूराम चौहान ने कहा कि 1 जुलाई से 31 अगस्त तक खनन गतिविधियों पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा हुआ है और बाकायदा इस बारे में सिरमौर जिला उपायुक्तसिरमौर द्वारा आदेश भी जारी किए गए है बावजूद इसके सिरमौर जिला के मैदानी इलाकों में अवैध खनन का सिलसिला लगातार जारी है
उन्होंने मीडिया को अवैध खनन की वीडियो भी जारी किए और कहा कि प्रतिबंध के बावजूद धड़ल्ले से अवैध खनन की गतिविधियां चल रही है जो चिंता जनक है उन्होंने प्रशासन से इस मामले में उचित कार्रवाई की मांग करते हुए अवैध खनन गतिविधियों पर रोक लगाने की मांग की है।
What's Your Reaction?