जुन्गा में अंडर-19 छात्रा वर्ग की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न

राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जुन्गा के प्रांगण में 19 वर्ष से कम आयु वर्ग की छात्राओं की तीन दिवसीय जिला स्तरीय मेजर खेलकूद प्रतियोगिता का सोमवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों और पुरस्कार वितरण समारोह के साथ भव्य समापन हुआ। प्रतियोगिता में शिमला जिला के 18 विद्यालयों की 165 छात्रा खिलाड़ियों ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

Sep 28, 2026 - 17:23
 0  15
जुन्गा में अंडर-19 छात्रा वर्ग की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न

यंगवार्ता न्यूज - शिमला 28 सितंबर :


राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जुन्गा के प्रांगण में 19 वर्ष से कम आयु वर्ग की छात्राओं की तीन दिवसीय जिला स्तरीय मेजर खेलकूद प्रतियोगिता का सोमवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों और पुरस्कार वितरण समारोह के साथ भव्य समापन हुआ। प्रतियोगिता में शिमला जिला के 18 विद्यालयों की 165 छात्रा खिलाड़ियों ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
समापन समारोह में सहायक आयुक्त एवं  तहसीलदार जुन्गा कार्तिकेय शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि जिला परिषद सदस्य कसुम्पटी वार्ड राजा खुश विक्रम सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य महेश शर्मा, विद्यालय प्रबंधन समिति तथा खेल प्रभारियों ने मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि का पुष्पगुच्छ एवं माला पहनाकर स्वागत किया तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।


प्रतियोगिता के परिणामों में फुटबॉल के फाइनल मुकाबले में मेजबान जुन्गा स्कूल की टीम ने सुन्नी स्कूल को हराकर विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। हॉकी में भी जुन्गा स्कूल प्रथम तथा सुन्नी स्कूल द्वितीय स्थान पर रहा। बास्केटबॉल में मतियाना स्कूल ने प्रथम और पोर्टमोर स्कूल ने द्वितीय स्थान हासिल किया। हैंडबॉल में एसपीएस सराहन विजेता तथा चियोग स्कूल उपविजेता रहा। एथलेटिक्स में एमपीएस फागू ने ओवरऑल चौंपियन का खिताब अपने नाम किया।


मुख्य अतिथि कार्तिकेय शर्मा और ने विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक विकास के साथ-साथ उनमें नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और आत्मविश्वास की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने प्रतियोगिता के सफल एवं अनुशासित आयोजन के लिए विद्यालय प्रबंधन की सराहना की। मुख्य अतिथि ने विजेता और उप विजेताओं को  ट्रॉफी और पुरस्कार वितरित किए गए  ।


प्रधानाचार्य महेश शर्मा ने कार्यक्रम के  मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि, विभिन्न विद्यालयों से आई टीमों, खेल प्रभारियों तथा शारीरिक शिक्षकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह विद्यालय हॉकी और फुटबॉल में लगातार तीन वर्षों से चौंपियन बना हुआ है, जो विद्यालय की खेल प्रतिभा और खिलाड़ियों की मेहनत को दर्शाता है। विद्यालय की खेल विभाग प्रभारी सुमन चौहान ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी लोगों का धन्यवाद किया। राष्ट्रगान के साथ तीन दिवसीय जिला स्तरीय प्रतियोगिता का विधिवत समापन हुआ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />