खेल खेलो नशा छोड़ो थीम पर फुटबॉल प्रतियोगिता , सिरमौर सहित बाहरी राज्यों की टीमें ले रही हिस्सा

खेल खेलो नशा छोड़ो संदेश के साथ नाहन के ऐतिहासिक चौगान मैदान में खालसा फुटबॉल क्लब द्वारा 2 दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है जिसमें स्थानीय टीमों के अलावा बाहरी राज्यों से भी फुटबॉल टीमों ने हिस्सा लिया

Feb 28, 2026 - 19:27
 0  20
खेल खेलो नशा छोड़ो थीम पर फुटबॉल प्रतियोगिता , सिरमौर सहित बाहरी राज्यों की टीमें ले रही हिस्सा
यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन   28-02-2026
खेल खेलो नशा छोड़ो संदेश के साथ नाहन के ऐतिहासिक चौगान मैदान में खालसा फुटबॉल क्लब द्वारा 2 दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है जिसमें स्थानीय टीमों के अलावा बाहरी राज्यों से भी फुटबॉल टीमों ने हिस्सा लिया। 
इस प्रतियोगिता का शुभारंभ किन्नर समाज की महंत अंजलि शर्मा द्वारा किया गया। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने खालसा फुटबॉल क्लब के प्रयासों की सराहना की और कहा कि बेहद अच्छा प्रयास है। जब फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन कर देश का भविष्य युवाओं को नशे से दूर कर खेलों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। 
खालसा फुटबॉल क्लब के अध्यक्ष मिलन सिंह ने बताया कि युवा नशे से दूर रहकर खेलों को अपनाएं इस संदेश के साथ इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है जिसमें जिला सिरमौर की 6 जबकि बाहरी राज्यों से 9 टीमें हिस्सा ले रही है उन्होंने कहा कि पिछले दो सालों से क्लब द्वारा इस प्रतियोगिता का आयोजन करवाया जा रहा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow