गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल पांवटा साहिब ने अंतरराष्ट्रीय कंप्यूटर ओलिंपियाड में लहराया परचम 

गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल पांवटा साहिब हिमाचल प्रदेश सीनियर सेकेंडरी को एजुकेशनल तथा सीबीएसई द्वारा मान्यता प्राप्त (सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय प्रतिभा परीक्षा) इंडियन टैलेंट ओलंपियाड (आई.टी.ओ.) अंतरराष्ट्रीय कंप्यूटर ओलिंपियाड: पिछले वर्ष 2024 नवंबर महीने में यह प्रतियोगिता विद्यालय में आयोजित

Apr 19, 2025 - 16:17
 0  21
गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल पांवटा साहिब ने अंतरराष्ट्रीय कंप्यूटर ओलिंपियाड में लहराया परचम 

यंगवार्ता न्यूज़ - पांवटा साहिब    19-04-2025

गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल पांवटा साहिब हिमाचल प्रदेश सीनियर सेकेंडरी को एजुकेशनल तथा सीबीएसई द्वारा मान्यता प्राप्त
(सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय प्रतिभा परीक्षा) इंडियन टैलेंट ओलंपियाड (आई.टी.ओ.) अंतरराष्ट्रीय कंप्यूटर ओलिंपियाड: पिछले वर्ष 2024 नवंबर महीने में यह प्रतियोगिता विद्यालय में आयोजित की गई। 

जिसमें विद्यालय के 26 प्रतिभागियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया । इसमें धनुषा पाटिल, दिव्यम गुप्ता ने स्वर्ण पदक , तेजवीर ने रजत पदक, राधिका बंसल ने कांस्य पदक तथा 9 प्रतिभागियों ने प्रशस्ति प्रमाण पत्र प्राप्त कर विद्यालय की कीर्ति पताका लहराई।

 राष्ट्रीय सोशल स्टडीज ओलंपियाड(एन.एस.एस.ओ.) इस प्रतियोगिता में  कुल 28 बच्चों ने भाग लिया उसमें से विद्यालय के अक्षित गुप्ता ने संपूर्ण हिमाचल प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा स्वर्ण पदक का दावेदार बना। 

वंशिका और यक्षिका ने क्लास टॉपर रैंक प्राप्त कर क्रमशः रजत और कांस्य पदक प्राप्त किया तथा अन्य चार बच्चों ने प्रशस्ति प्रमाण पत्र प्राप्त कर विद्यालय की प्रतिष्ठा में चार चांद लगाए।
 
विद्यालय के डायरेक्टर  गुरजीत सिंह सैनी तथा प्रधानाचार्य गुरविंदर कौर चावला ने बच्चों की पीठ थप-थपा कर उनका उत्साह वर्धन किया तथा उनके अभिभावकों को हार्दिक बधाई दी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow