गैस की कालाबाजारी करने वाले के खिलाफ निरंतर की जा रही है कड़ी कार्रवाई :  जिलाधिकारी 

जनपद में घरेलू गैस सिलेंडर की किसी भी देश में कालाबाजारी एवं घटतौली न हो इसके लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जिला पूर्ति विभाग को निरंतर छापामारी करने के निर्देश दिए गए है। 

Mar 27, 2026 - 19:09
 0  8
गैस की कालाबाजारी करने वाले के खिलाफ निरंतर की जा रही है कड़ी कार्रवाई :  जिलाधिकारी 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
 
यंगवार्ता न्यूज़ - हरिद्वार  27-03-2026
जनपद में घरेलू गैस सिलेंडर की किसी भी देश में कालाबाजारी एवं घटतौली न हो इसके लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जिला पूर्ति विभाग को निरंतर छापामारी करने के निर्देश दिए गए है। 
जिला पूर्ति अधिकारी मुकेश पाल ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी के निर्देशन में पूर्ति निरीक्षक बहादराबाद द्वारा रावली महदूद क्षेत्र से 17 अवैध घरेलू सिलेंडर जब्त किए गए है एवं एक अभियुक्त जावेद पुत्र अख्तर को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है। 
उन्होंने अवगत कराया है कि अवैध घरेलू सिलेंडर घटतौली एवं अवैध भंडारण के संबंध में छापेमारी की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी। इस कार्यवाही में पूर्ति निरीक्षक प्रकाश फर्त्याल,अरुण सैनी सहित थाना सिडकुल की चीता पुलिस मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow