चंबा में सलूणी-हिमगिरी मार्ग पर लडेर के समीप एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त,हादसे में चालक की मौत
प्रदेश में सड़क हादसे लगातार सामने आ रहे है। वहीं सलूणी-हिमगिरी मार्ग पर लडेर के समीप एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होने से चालक की मौत हो गई
यंगवार्ता न्यूज़ -चंबा 10-04-2026
प्रदेश में सड़क हादसे लगातार सामने आ रहे है। वहीं सलूणी-हिमगिरी मार्ग पर लडेर के समीप एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होने से चालक की मौत हो गई। वीरवार देर रात की ये दुर्घटना बताई जा रही है। शुक्रवार सुबह लोगों ने ट्रक दुर्घटनाग्रस्त देखा तो तुरंत पुलिस को सूचित किया।
मृतक की पहचान अनिल कुमार के रूप में हुई है। ट्रक चनेड़ क्षेत्र का बताया जा रहा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर रवाना हो गई है। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि ट्रक दुर्घटना में चालक की मौत की जानकारी मिली है। टीम मौके पर पहुंच गई है।
What's Your Reaction?




