बाबा बालक नाथ मंदिर क्षेत्र में रात्रि में पहाड़ी से चट्टान दरकने से एक महिला घायल,बाल-बाल बचे दो बच्चे 

बाबा बालक नाथ मंदिर क्षेत्र में वीरवार रात सवा दस बजे पहाड़ी से चट्टान दरकने से अमृतसर निवासी एक महिला घायल हो गई है। बैरियर नंबर के एक समीप यह हादसा उस वक्त पेश आया है जब करीब 15 से 20 श्रद्धालुओं का जत्था मंदिर की ओर जा रहा था

Apr 10, 2026 - 11:25
Apr 10, 2026 - 11:38
 0  5
बाबा बालक नाथ मंदिर क्षेत्र में रात्रि में पहाड़ी से चट्टान दरकने से एक महिला घायल,बाल-बाल बचे दो बच्चे 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - हमीरपुर    10-04-2026

बाबा बालक नाथ मंदिर क्षेत्र में वीरवार रात सवा दस बजे पहाड़ी से चट्टान दरकने से अमृतसर निवासी एक महिला घायल हो गई है। बैरियर नंबर के एक समीप यह हादसा उस वक्त पेश आया है जब करीब 15 से 20 श्रद्धालुओं का जत्था मंदिर की ओर जा रहा था। उपचार के बाद महिला की हालत स्थिर बताई जा रही है। स्थानीय दुकानदारों और लोगों ने महिला को प्राथमिक उपचार देने के बाद ट्रस्ट के अस्थाई अस्पताल में पहुंचाया।

घायल महिला की पहचान देवी (40), निवासी अमृतसर के रूप में हुई है। वह अपने दो बच्चों के साथ मंदिर में दर्शन के लिए पहुंची थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रात करीब सवा दस बजे जैसे ही श्रद्धालु बैरियर नंबर के पास पहुंचे, तभी साथ लगती पहाड़ी से एक बड़ी चट्टान नीचे आ गिरी।

चट्टान सड़क पर गिरी और इसके टुकड़ों की चपेट में आने से महिला घायल हो गई, जबकि उसके दोनों बच्चे बाल-बाल बच गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद स्थानीय दुकानदारों और अन्य श्रद्धालुओं ने तत्परता दिखाते हुए घायल महिला को तुरंत सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। 

प्रवीण कुमार, दीपक कल्पेश ने बताया कि मंदिर ट्रस्ट की ओर से शुरू की गई टैक्सी सेवा में उपलब्ध फर्स्ट एड किट की मदद से महिला को प्राथमिक उपचार दिया गया। इसके बाद उसे अस्थायी अस्पताल पहुंचाया गया। यहां पर भी महिला को प्राथमिक उपचार दिया गया है। महिला को घुटने और बाजू में चोट आई है, लेकिन उपचार के बाद उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

मंदिर अधिकारी सुभाष मल्होत्रा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही कर्मचारियों को मौके पर भेज दिया गया था। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रभावित स्थान पर फेंसिंग की जाएगी, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके। 

फिलहाल श्रद्धालुओं को दूसरे किनारे से सुरक्षित मार्ग से गुजरने के निर्देश दिए गए हैं। मौके पर मौजूद कर्मचारी और सुरक्षा कर्मियों को बचाव कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं। घटना के सूचना मिलते ही एंबुलेंस भी मौके पर भेजी गई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow