सतौन में बाइक सवार दो चरस तस्कर गिरफ्तार, 1 किलो 125 ग्राम चरस बरामद
जिला सिरमौर में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत SIU नाहन की पुलिस टीम ने सतौन में बड़ी कार्रवाई करते हुए 1 किलो 125 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार, 21 नवंबर 2026 को SIU नाहन की टीम सतौन बस स्टैंड के पास गश्त पर मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि टीकाराम और मायाराम कथित तौर पर शिलाई, सतौन तथा आसपास के क्षेत्रों में लंबे समय से चरस बेचने का धंधा कर रहे हैं।
यंगवार्ता न्यूज। नाहन 21 नवंबर :

सूचना के मुताबिक, दोनों आरोपी मोटरसाइकिल नंबर HP85AA-0305 पर कमरऊ से सतौन की ओर आ रहे थे।गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कमरऊ की तरफ से सतौन आ रही मोटरसाइकिल को रुकने का इशारा किया। पुलिस कर्मचारियों की सहायता से बाइक सवार दोनों व्यक्तियों को काबू कर उनकी नियमानुसार तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से कुल 1 किलो 125 ग्राम चरस बरामद हुई।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मायाराम पुत्र स्वर्गीय खजान सिंह तथा टीकाराम पुत्र संतराम, दोनों निवासी गांव बोहल, डाकघर एवं तहसील कमरऊ, जिला सिरमौर, हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है।
मायाराम मोटरसाइकिल चला रहा था, जबकि टीकाराम पीछे बैठा हुआ था।पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ पुलिस थाना पुरुवाला में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। मामले में आगामी अन्वेषण जारी है।
What's Your Reaction?