नए विद्यार्थियों के लिए चायल कोटी काॅलेज में इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित
राजकीय महाविद्यालय चायल कोटी में बीए और बीकॉम प्रथम सेमेस्टर के नए छात्र छात्राओं के लिए इंडक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता कॉलेज प्राचार्या डॉ0 दीप शिखा भारद्वाज ने की । उन्होने दीप प्रज्वलन के कार्यक्रम का शुभारंभ किया । प्राचार्य ने विद्यार्थियों को आने वाले भविष्य में शिक्षा के संदर्भ तथा नवीन शिक्षा व्यवस्था एवं महाविद्यालय में आयोजित की जाने वाली विभिन्न प्रकार की गतिविधियों के बारे विस्तार से जानकारी दी
यंगवार्ता न्यूज शिमला 08 जुलाई, 2026 :
इस अवसर पर प्रोफेसर अमृत सिंह मेहता ने एनईपी- 2020 तथा हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय द्वारा इस सत्र से प्रारंभ की गई नई सेमेस्टर व्यवस्था बारे विस्तार पूर्वक जानकारी दी । इस कार्यक्रम के दौरान काॅलेज के सभी आचार्यों ने अपना संक्षिप्त परिचय नए विद्यार्थियों समक्ष प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के अंत में प्रोफेसर राजेश चैहान ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के दौरान वाणिज्य विभाग के डॉ0 अनुपम वर्मा, डॉ0 निशा, डॉ0 हेमंत शर्मा, प्रोफेसर हितेंद्र ठाकुर, डॉ0 सुशील तथा प्रोफेसर देवेंद्र सिंह मौजूद रहे।
What's Your Reaction?


