डाॅ0 दिव्या वर्मा ने संभाला पीएचसी ट्रहाई में चिकित्सा अधिकारी का कार्यभार
मशोबरा ब्लाॅक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ट्रहाई में बुधवार को डाॅ0 दिव्या वर्मा ने बतौर चिकित्सा अधिकारी ज्वायन कर लिया है । डियूटी ज्वायन करते ही डाॅ0 दिव्या वर्मा ने रोगियों की स्वास्थ्य जांच करनी आरंभ कर दी । बता दें कि इस पीएचसी में बीते एक वर्ष से चिकित्सक का पद रिक्त चल रहा था जिससे क्षेत्र के लोगों को काफी परेशानी पेश आ रही थी ।
डाॅ0 दिव्या वर्मा ने बताया कि लोगों को बेहतरीन और गुणात्मक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाना उनका मुख्य उद्देश्य रहेगा । इसके अतिरिक्त सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न राष्ट्रीय कार्यक्रमों को सही परिप्रेक्ष्य में फील्ड में कार्यान्वित किया जाएगा ताकि लोगों की सरकार की स्वास्थ्य संबधी सुविधाओं का लोगों को लाभ मिल सके । उन्होने बताया कि पीएचसी में उपलब्ध सुविधाओं के आधार पर रोगियों के उपचार में कोई कमी नहीं रखी जाएगी । इस स्वास्थ्य केंद्र में रोगियों के बेहतरीन सुविधाओें के सृजन के लिए उच्चाधिकारियों के साथ समय समय पर मामला उठाया जाएगा ।
ट्रहाई गांव वरिष्ठ नागरिक प्रीतम सिंह ठाकुर, बीसी आन्नद, मनोहर सिंह ठाकुर, नंबरदार देवेन्द्र कुमार, रामसरन ठाकुर, जोगिन्द्र सिंह ठाकुर, इंद्र सिंह, तुलसीराम, प्रदीप ब्रागटा, सुरेश वर्मा, पंकज, राजेन्द्र कुमार सहित अनेक लोगों ने पीएचसी में डाॅक्टर की तैनाती करने के लिए सरकार का आभार व्यक्त किया है । लोगों ने सरकार से इस पीएचसी में क्रसना लैब खोलने की मांग की है ताकि रोगियों को घरद्वार पर विभिन्न रोगोें के टैस्ट करवाने की सुविधा उपलब्ध हो सके । लोगों का कहना है कि लैब टेस्ट की सुविधा न होने से बीमारी का सही आकलन नहीं हो पाता है जिसके लिए रोगियों को शिमला अथवा सोलन जाना पड़ता है ।
इस मौके पर फार्मासिस्ट हेतराम शर्मा और राकेश मेहता भी मौजूद रहे ।
What's Your Reaction?


