चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान में सक्रिय योगदान दें सभी युवा : नरेश ठाकुर

राज्य नशा निवारण बोर्ड के संयोजक एवं सलाहकार नरेश ठाकुर ने कहा है कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने नशे के विरुद्ध एक बहुत बड़ी जंग का ऐलान किया है। उन्होंने चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान को एक जन आंदोलन का रूप दिया है। सभी लोगों, विशेषकर युवाओं को इस अभियान में सक्रिय योगदान देना चाहिए। वीरवार को सीनियर सेकेंडरी स्कूल टौणी देवी में इसी अभियान के तहत आयोजित एक सेमिनार में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए नरेश ठाकुर ने कहा कि चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान के तहत मुख्यमंत्री ने खेल गतिविधियों के लिए अलग से 11.56 करोड़ रुपये का विशेष प्रावधान किया है

Nov 19, 2026 - 17:36
 0  2
चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान में सक्रिय योगदान दें सभी युवा : नरेश ठाकुर

यंगवार्ता न्यूज - हमीरपुर 19 नवंबर : 


राज्य नशा निवारण बोर्ड के संयोजक एवं सलाहकार नरेश ठाकुर ने कहा है कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने नशे के विरुद्ध एक बहुत बड़ी जंग का ऐलान किया है। उन्होंने चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान को एक जन आंदोलन का रूप दिया है। सभी लोगों, विशेषकर युवाओं को इस अभियान में सक्रिय योगदान देना चाहिए। वीरवार को सीनियर सेकेंडरी स्कूल टौणी देवी में इसी अभियान के तहत आयोजित एक सेमिनार में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए नरेश ठाकुर ने कहा कि चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान के तहत मुख्यमंत्री ने खेल गतिविधियों के लिए अलग से 11.56 करोड़ रुपये का विशेष प्रावधान किया है। युवाओं को नशे से दूर रखने और खेलों से जोड़ने के लिए ‘खेलो हिमाचल-चिट्टा मुक्त अभियान, 2026’ में राज्य, जिला और उपमंडल स्तर पर आयोजित की जाने वाली प्रतियोगिताओं में लाखों के ईनाम रखे गए हैं। राज्य स्तर पर विजेता टीमों को 31 लाख रुपये, उपविजेता को 21 लाख और तृतीय स्थान पर रहने वाली टीमों को 11 लाख रुपये तक के ईनाम दिए जाएंगे। जिला और उपमंडल स्तर की प्रतियोगिताओं में भी बड़े ईनाम रखे गए हैं। नरेश ठाकुर ने बताया कि प्रदेश सरकार नशे  के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ बहुत ही सख्त कार्रवाई कर रही है। ऐसे लोगों की संपत्ति जब्त की जा रही है। उन्होंने बताया कि ऐसे लोगों की पुलिस से सीधी शिकायत के अलावा टॉल फ्री नंबर 112 और ‘ड्रग फ्री हिमाचल’ ऐप पर भी सूचना दी जा सकती है। इन पर सूचना देने वाले लोगों के नाम पूरी तरह गुप्त रखे जाते हैं।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने की शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम में हमीरपुर बॉक्सिंग संघ के महासचिव अनिल मनकोटिया और स्कूल के प्रधानाचार्य रजनीश रांगड़ा ने भी विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। इस अवसर पर प्राध्यापक संजय, रेखा और अन्य शिक्षक भी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />