चिट्टा विरोधी जंग को जन आंदोलन का रूप देगी मैगा वॉकथॉन : सुनील शर्मा बिट्टू

मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा है कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश को चिट्टा मुक्त बनाने के लिए एक बड़ी जंग का ऐलान किया है और इस जंग को सफल बनाने के लिए प्रत्येक नागरिक को आगे आना ......

Dec 15, 2025 - 16:27
 0  13
चिट्टा विरोधी जंग को जन आंदोलन का रूप देगी मैगा वॉकथॉन : सुनील शर्मा बिट्टू
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

सभी लोगों से की मैगा वॉकथॉन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील

यंगवार्ता न्यूज़ - हमीरपुर    15-12-2025

मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा है कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश को चिट्टा मुक्त बनाने के लिए एक बड़ी जंग का ऐलान किया है और इस जंग को सफल बनाने के लिए प्रत्येक नागरिक को आगे आना चाहिए। 

इसी कड़ी में 16 दिसंबर को हमीरपुर में भी मैगा वॉकथॉन आयोजित की जा रही है, जिसमें दस हजार से अधिक लोग पदयात्रा करके जिला हमीरपुर को चिट्टा मुक्त बनाने का संकल्प लेंगे। उन्होंने कहा कि किसी भी समस्या के स्थायी समाधान के लिए आम लोगों में जागरुकता सबसे महत्वपूर्ण होती है। मैगा वॉकथॉन के माध्यम से हिमाचल प्रदेश के आम नागरिक नशे की समस्या के प्रति जागरुक होंगे और इसे पूरी तरह खत्म करने के लिए लामबंद होंगे।

प्रेस वार्ता के बाद सुनील शर्मा बिट्टू ने शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा मेमोरियल ब्वायज सीनियर सेकंडरी स्कूल के मैदान और दोसड़का के पुलिस मैंदान में जाकर मैगा वॉकथॉन की तैयारियों का जायजा लिया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
 
इस अवसर पर पूर्व विधायक कुलदीप सिंह पठानिया, राज्य नशा निवारण बोर्ड के संयोजक एवं अध्यक्ष नरेश ठाकुर, हिमाचल प्रदेश पुलिस के डीआईजी दिवाकर शर्मा, एपीएमसी अध्यक्ष अजय शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुमन भारती, राजेश आनंद और अन्य नेता भी उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow