घर के बाहर बने मंदिर में छिपा रखा था चिट्टा, 42 हजार कैश भी मिला

कांगड़ा में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। कांगड़ा पुलिस की सीआईए टीम ने औचक कार्रवाई करते हुए एक कथित नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 12.18 ग्राम चिट्टा, ट्रामाडोल कैप्सूल तथा 42,150 नकद बरामद किए हैं।

May 6, 2026 - 19:59
 0  42
घर के बाहर बने मंदिर में छिपा रखा था चिट्टा, 42 हजार कैश भी मिला
काँगड़ा 06 मई, 2026 : 
कांगड़ा में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। कांगड़ा पुलिस की सीआईए टीम ने औचक कार्रवाई करते हुए एक कथित नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 12.18 ग्राम चिट्टा, ट्रामाडोल कैप्सूल तथा 42,150 नकद बरामद किए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह सीआईए टीम ने तरसूह निवासी शेरू राम के घर पर दबिश दी। पुलिस को देखकर आरोपी ने मौके से भागने की कोशिश की, लेकिन टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए उसे काबू कर लिया। इसके बाद स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में घर की तलाशी ली गई।
 
तलाशी के दौरान घर के अंदर एक बेड तथा मकान के बाहर बने मंदिर से 12.18 ग्राम चिट्टा और कुछ ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद हुए। इसके साथ ही पुलिस ने मौके से 42,150 रुपए नकदी भी जब्त की गई। बरामदगी को विधिवत कब्जे में लेकर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार, शेरू राम कबाड़ का काम करता है और उसके खिलाफ पहले भी नशे से संबंधित मामले दर्ज हैं। आरोपी को पुलिस रिमांड पर लेकर उससे पूछताछ की जाएगी, ताकि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का भी पता लगाया जा सके।
गौरतलब है कि हाल ही में कांगड़ा पुलिस ने पवन, रौली, निक्का और मामू जैसे कई बड़े नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। लगातार हो रही इन कार्रवाइयों से नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई साफ नजर आ रही है। साथ ही पुलिस अब आरोपियों की चल-अचल संपत्ति जब्त करने की दिशा में भी कदम उठा रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow