राजगढ़ में ट्रक सवार दो युवकों से 3.17 ग्राम चिट्टा बरामद

पुलिस थाना राजगढ़ के अंतर्गत डिटेक्शन सेल राजगढ़ की टीम ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 3.17 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

Oct 3, 2026 - 17:53
 0  25
राजगढ़ में ट्रक सवार दो युवकों से 3.17 ग्राम चिट्टा बरामद

यंगवार्ता न्यूज - राजगढ़, 3 अक्तूबर : 


 पुलिस थाना राजगढ़ के अंतर्गत डिटेक्शन सेल राजगढ़ की टीम ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 3.17 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 2 अक्तूबर को डिटेक्शन सेल राजगढ़ की टीम नेरीपुल के समीप गश्त पर मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि ट्रक नंबर HP 63 D 2548 में दो व्यक्ति चिट्टा/हेरोइन की खेप लेकर गिरीपुल से शिलाबाग की ओर आ रहे हैं।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने नेरीपुल के समीप उक्त ट्रक को रोककर उसमें सवार दोनों व्यक्तियों की तलाशी ली। पुलिस के मुताबिक तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से कुल 3.17 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद हुआ।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कपिल निवासी गांव कलाहर, डाकघर क्यार, तहसील ठियोग, जिला शिमला तथा सचिन निवासी गांव एवं डाकघर क्यार, तहसील ठियोग, जिला शिमला के रूप में हुई है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ पुलिस थाना राजगढ़ में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। मामले में आगामी जांच जारी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />