चिट्टे का साथ चंबा के दो युवक गिरफ्तार , मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस 

जिला पुलिस नूरपुर द्वारा नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत एक और सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को 6.36 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। चिट्टे के साथ पकड़े गए आरोपियों की पहचान कुश निवेश शर्मा और हर्षित महाजन के तौर पर हुई है

Aug 17, 2025 - 17:50
 0  40
चिट्टे का साथ चंबा के दो युवक गिरफ्तार , मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - कांगड़ा  17-08-2025
जिला पुलिस नूरपुर द्वारा नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत एक और सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को 6.36 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। चिट्टे के साथ पकड़े गए आरोपियों की पहचान कुश निवेश शर्मा और हर्षित महाजन के तौर पर हुई है। 
दोनों ही गांव टुंडी, तहसील सिहुन्ता जिला चंबा के रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी नूरपुर अशोक रत्न ने बताया कि पुलिस ने कंडवाल के चक्की पुल पर गश्त के दौरान दोनों आरोपियों को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। 
पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ NDPS एक्ट के हतह मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि नशे के खिलाफ पुलिस की यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow