चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में चियोग स्कूल के तीन मेधावी चमके, विभिन्न स्पर्धाओं के विजेताओं को विद्यालय में किया सम्मानित
चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चियोग के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न स्पर्धाओं में तीन प्रमुख स्थान हासिल किए। प्रतियोगिता में 47 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। गौर रहे कि चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस का आयोजन जेएनवी ठियोग में किया गया था । विद्यालय पहूंचने पर उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का स्टाफ व बच्चों द्वारा बैंड बाजा और फूलमालाओं से स्वागत किया गया । और प्रधानाचार्य संदीप शर्मा द्वारा उन्हें स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया ।
यंगवार्ता न्यूज - शिमला 21 सितंबर :

प्रधानाचार्य संदीप शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता के वरिष्ठ वर्ग में विद्यालय के छात्र आदित्य बुन्देल ने साइंस मॉडल-कचरा पृथक्करण मॉडल में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं साइंस एक्टिविटी में विद्यालय की छात्रा वैशाली शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मैथ ओलंपियाड में आर्यन रावत ने द्वितीय स्थान हासिल कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
उन्होंने विद्यार्थियों को इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ता है और उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों की सफलता में योगदान के लिए सुनील डोगरा, प्रवक्ता गणित, जागृति शर्मा, टीजीटी विज्ञान, राकेश रावत, प्रवक्ता भौतिक विज्ञान सहित विज्ञान संकाय से जुड़े सभी प्रवक्ताओं एवं अध्यापकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के मार्गदर्शन और विद्यार्थियों की मेहनत से विद्यालय ने यह उपलब्धि हासिल की है।
विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों ने भी सभी प्रतिभावान विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने इन उपलब्धियों का श्रेय प्रधानाचार्य के मार्गदर्शन तथा अध्यापकों के कुशल प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन को दिया। सम्मान समारोह में शारीरिक शिक्षक रमेश वर्मा सहित विद्यालय के शिक्षक, विद्यार्थी एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?