चोरों के हौंसलें बुलंद : माता के मंदिर से नकदी व चांदी के आभूषण लेकर चोर फरार 

प्रदेश की राजधानी शिमला के देहा थाना क्षेत्र में स्थित एक प्राचीन माता मंदिर को चोरों ने अपना निशाना बनाया है। चोर मंदिर से नकदी के साथ चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू

Sep 14, 2025 - 20:02
 0  28
चोरों के हौंसलें बुलंद : माता के मंदिर से नकदी व चांदी के आभूषण लेकर चोर फरार 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     14-09-2025

प्रदेश की राजधानी शिमला के देहा थाना क्षेत्र में स्थित एक प्राचीन माता मंदिर को चोरों ने अपना निशाना बनाया है। चोर मंदिर से नकदी के साथ चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मामला ग्राम बागेश्वर का है। शिकायतकर्ता रमेश चंद पुत्र स्वर्गीय माता राम निवासी धमंदर, डाकघर भरौली, तहसील राजगढ़, जिला सिरमौर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीते 12 सितम्बर की सुबह करीब 8 बजे वे पूजा अर्चना करने मंदिर पहुंचे थे। 

पूजा समाप्त करने के बाद सुबह 9 बजे उन्होंने मंदिर को बंद किया और घर लौट आए। 13 सितम्बर को सुबह करीब 6 बजे जब वे फिर मंदिर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि मंदिर के मुख्य द्वार का कुंडा टूटा हुआ था। 

भीतर जाने पर पता चला कि मंदिर का दरवाजा आधा खुला हुआ था और दानपात्र का ताला टूटा पड़ा था। जब अंदर जाकर जांच की गई तो पाया गया कि दानपात्र में रखी नकदी चोरी हो चुकी थी।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस थाना देहा ने शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 331(4) और 305 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ने के प्रयास तेज किए जाएंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow