त्योहारी सीजन में भी जियो नेटवर्क की बदहाली, शुभकामनाएं देने से भी वंचित रहे लोग

जुन्गा तहसील के विभिन्न क्षेत्रों में पिछले तीन-चार महीनों से जियो मोबाइल नेटवर्क की खराब स्थिति से उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। त्योहारी सीजन में भी नेटवर्क की बदहाली के चलते लोग अपने मित्रों और रिश्तेदारों को दिवाली की शुभकामनाएं देने तक से वंचित रह गए। पीरन, नालटा, देवठी, ट्रहाई, चिखर, सतलाई, ब्लोग, कोटी, जनेडघाट, डुब्लू और भडेच सहित आसपास के गांवों में लंबे समय से जियो नेटवर्क की समस्या बनी हुई है।

Nov 6, 2026 - 17:51
 0  8
त्योहारी सीजन में भी जियो नेटवर्क की बदहाली, शुभकामनाएं देने से भी वंचित रहे लोग

शिमला 06 नवंबर :

जुन्गा तहसील के विभिन्न क्षेत्रों में पिछले तीन-चार महीनों से जियो मोबाइल नेटवर्क की खराब स्थिति से उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। त्योहारी सीजन में भी नेटवर्क की बदहाली के चलते लोग अपने मित्रों और रिश्तेदारों को दिवाली की शुभकामनाएं देने तक से वंचित रह गए। पीरन, नालटा, देवठी, ट्रहाई, चिखर, सतलाई, ब्लोग, कोटी, जनेडघाट, डुब्लू और भडेच सहित आसपास के गांवों में लंबे समय से जियो नेटवर्क की समस्या बनी हुई है।


ग्रामीणों का कहना है कि पिछले तीन-चार महीनों से जुन्गा तहसील के विभिन्न गांवों में जियो नेटवर्क बेहद खराब चल रहा है। नेटवर्क बार-बार बाधित होने और इंटरनेट सेवा ठप रहने से लोगों के रोजमर्रा के जरूरी कार्य प्रभावित हो रहे हैं। शुक्रवार को भी दिनभर नेटवर्क की स्थिति खराब बनी रही और कई बार काफी समय तक मोबाइल नेटवर्क गायब रहा। इससे उपभोक्ताओं को न केवल मोबाइल पर बातचीत करने, बल्कि इंटरनेट आधारित सेवाओं का इस्तेमाल करने में भी परेशानी हुई।


नेटवर्क की खराब स्थिति का सबसे अधिक असर ऑनलाइन कक्षाएं लगाने वाले विद्यार्थियों पर पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार सुबह और रात के समय समस्या अधिक गंभीर हो जाती है तथा नेटवर्क कई-कई मिनट तक गायब रहता है। विद्यार्थियों को इन्हीं समयों में पढ़ाई के लिए इंटरनेट की अधिक आवश्यकता होती है, लेकिन नेटवर्क की अनियमितता के कारण उनकी ऑनलाइन पढ़ाई बाधित हो रही है।


क्षेत्र के प्रीतम सिंह, जय सिंह शर्मा, दीपक ठाकुर, मनोहर सिंह और नेक राम सहित अन्य ग्रामीणों का कहना है कि मौजूदा डिजिटल दौर में इंटरनेट शिक्षा, बैंकिंग और अन्य जरूरी कार्यों का प्रमुख माध्यम बन चुका है। इसके बावजूद कमजोर नेटवर्क के कारण लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। महंगे रिचार्ज करवाने के बाद भी उपभोक्ताओं को अपेक्षित मोबाइल और इंटरनेट सेवा नहीं मिल रही है।


ग्रामीणों ने बताया कि इस समस्या को लेकर करीब दो माह पहले जियो के क्षेत्रीय प्रभारी प्रदीप शर्मा से भी बात की गई थी। उस समय उन्होंने क्षेत्र में नेटवर्क की तकनीकी जांच करवाने, व्यवस्था में सुधार करने और क्षेत्र को 5जी सुविधा से जोड़ने का आश्वासन दिया था। हालांकि, दो माह से अधिक समय बीत जाने के बावजूद नेटवर्क की स्थिति में कोई विशेष सुधार नहीं हुआ है। उपभोक्ताओं का कहना है कि बार-बार शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान न होना कंपनी की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />