जिला चंबा में पंचायत चुनावों के लिए 7315 उम्मीदवार चुनावी मैदान में - उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला चंबा में पंचायत चुनावों के लिए 7315 उम्मीदवार चुनावी मैदान में है। उन्होंने बताया कि नामांकन वापसी के अंतिम दिन 15 मई 2026 को जिला चंबा में कुल 1128 उम्मीदवारों ने अपने नाम वापस लिए हैं

May 16, 2026 - 13:17
 0  3
जिला चंबा में पंचायत चुनावों के लिए 7315 उम्मीदवार चुनावी मैदान में - उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

चंबा 16 मई 2026,

उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला चंबा में पंचायत चुनावों के लिए 7315 उम्मीदवार चुनावी मैदान में है। उन्होंने बताया कि नामांकन वापसी के अंतिम दिन 15 मई 2026 को जिला चंबा में कुल 1128 उम्मीदवारों ने अपने नाम वापस लिए हैं जिनमें प्रधान पद के 292, उप प्रधान पद के 258, वार्ड सदस्य के 530, पंचायत समिति सदस्य के 43 तथा जिला परिषद सदस्य के 5 उम्मीदवार शामिल है।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिला में 26, 28 व 30 मई 2026 को तीन चरणों में होने जा रहे पंचायती राज चुनावों में प्रधान के 319 पदों के लिए 1293, उप प्रधान के 319 पदों के लिए 1303,  वार्ड सदस्य के 1793 पदों के लिए 4013, पंचायत समिति सदस्य के 135 पदों के लिए 592 तथा जिला परिषद सदस्य के 18 पदों के लिए 114 उम्मीदवार चुनावी मैदान में है।


 उल्लेखनीय है कि जिला चंबा में पंचायती राज चुनावों की नामांकन प्रक्रिया के दौरान तीन दिनों में कुल 8479 उम्मीदवारों ने विभिन्न पदों के लिए अपने नामांकन दाखिल किए थे जिनकी विस्तृत छानबीन के दौरान 26 नामांकन रद्द पाए गए थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow