सिरमौर के नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्यों ने ली शपथ, DC सिरमौर ने दिलाई सदस्यों को शपथ

सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में आज जिला परिषद के सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई शपथ ग्रहण समारोह में जिला सिरमौर के सभी 17 वार्डों के नवनिर्वाचित सदस्य मौजूद रहे ।उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने जिला परिषद सदस्यों को शपथ दिलवाई।

Jun 6, 2026 - 15:38
Jun 6, 2026 - 15:55
 0  6
सिरमौर के नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्यों ने ली शपथ, DC सिरमौर ने दिलाई सदस्यों को शपथ

यंगवार्ता न्यूज नाहन 6 जून, 2026 : 

सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में आज जिला परिषद के सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई शपथ ग्रहण समारोह में जिला सिरमौर के सभी 17 वार्डों के नवनिर्वाचित सदस्य मौजूद रहे ।उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने जिला परिषद सदस्यों को शपथ दिलवाई।

मीडिया से बात करते हुए उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने बताया कि जिला परिषद सदस्यों के लिए शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया था जिसमें जिला के सभी वार्डो से निर्वाचित सदस्यों ने हिस्सा लिया उन्होंने कहा कि सदस्यों से विस्तृत चर्चा के बाद जल्द अगली बैठक निर्धारित की जाएगी जिसमें जिला परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव किया जाएगा।

शपथ ग्रहण समारोह के दौरान आज जिला की भंगानी वार्ड से बतौर निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव जीती  शिवानी ने भी शपथ ली। 26 वर्षीय शिवानी एकमात्र जिला परिषद सदस्य हैं जिन्होंने बतौर निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव जीता है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow