डिफॉल्टर किरायेदारों के खिलाफ नगर परिषद की कार्रवाई , डिफॉल्टर से 93 लाख रुपए की वसूली 

नाहन शहर में नगर परिषद ने डिफाल्टर दुकानदारों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। नगर परिषद द्वारा दर्जनों डिफाल्टर दुकानदारों से करीब लाखों रुपए की वसूली की जानी है। बार-बार नोटिस के बावजूद भी यह किराएदार किराया जमा नहीं करवा रहे है जिसके बाद अब इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई है

Feb 11, 2026 - 19:14
 0  21
डिफॉल्टर किरायेदारों के खिलाफ नगर परिषद की कार्रवाई , डिफॉल्टर से 93 लाख रुपए की वसूली 

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  11-02-2026
नाहन शहर में नगर परिषद ने डिफाल्टर दुकानदारों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। नगर परिषद द्वारा दर्जनों डिफाल्टर दुकानदारों से करीब लाखों रुपए की वसूली की जानी है। बार-बार नोटिस के बावजूद भी यह किराएदार किराया जमा नहीं करवा रहे है जिसके बाद अब इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई है। 
मीडिया से बात करते हुए नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि नाहन नगर परिषद द्वारा डिफाल्टर किरायेदारों के खिलाफ कोर्ट के जरिए कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। डिफाल्टर 55 किरायेदारों से करीब 93 लाख रुपए की राशि वसूल की जानी है। उन्होंने कहा कि कोर्ट के जरिए पहले 36 किराएदारों को नोटिस जारी किए गए थे जिसके बाद अभी तक 22 लाख रुपए की रिकवरी भी की जा चुकी है। 
उसके बाद अन्य 19 किराएदारों को नोटिस जारी हुए है। उन्होंने यह भी बताया कि नगर परिषद को सब लेटिंग की शिकायतें भी प्राप्त हुई है। ऐसे में सब लेटिंग के खिलाफ भी नगर परिषद द्वारा कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow