भाजपा समर्थित उम्मीदवारों को जिताकर नाहन को फिर विकास की राह पर लाएं : डॉ. बिंदल

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने नाहन नगर परिषद चुनावों के दृष्टिगत नाहन के प्रबुद्ध मतदाताओं से भारतीय जनता पार्टी समर्थित उम्मीदवारों को भारी बहुमत से विजयी बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि पिछले साढ़े तीन वर्षों में कांग्रेस सरकार ने नाहन के विकास को पूरी तरह ठप कर दिया और शहर को विकास के बजाय बंदी और अव्यवस्था की ओर धकेल दिया।

May 16, 2026 - 12:42
 0  28
भाजपा समर्थित उम्मीदवारों को जिताकर नाहन को फिर विकास की राह पर लाएं : डॉ. बिंदल

नाहन, 16 मई 2026 : 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने नाहन नगर परिषद चुनावों के दृष्टिगत नाहन के प्रबुद्ध मतदाताओं से भारतीय जनता पार्टी समर्थित उम्मीदवारों को भारी बहुमत से विजयी बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि पिछले साढ़े तीन वर्षों में कांग्रेस सरकार ने नाहन के विकास को पूरी तरह ठप कर दिया और शहर को विकास के बजाय बंदी और अव्यवस्था की ओर धकेल दिया।


 डॉ. बिंदल ने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में नाहन में एक भी नई पार्किंग नहीं बनी, एक भी नया पार्क नहीं बनाया गया और विकास कार्य पूरी तरह बंद पड़े रहे। उन्होंने आरोप लगाया कि मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य रोक दिया गया, नर्सिंग कॉलेज का काम ठप कर दिया गया और माता एवं शिशु अस्पताल जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाओं को भी अधर में छोड़ दिया गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने विकास के बजाय संस्थानों पर ताले लगाने का काम किया। कई सरकारी दफ्तरों और संस्थानों को बंद कर जनता की सुविधाओं को प्रभावित किया गया। उन्होंने कहा कि नाहन की जनता आज इस बंदी और ठहराव की राजनीति से पूरी तरह निराश है।


डॉ. बिंदल ने कहा कि भाजपा सरकार के समय नाहन में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए। शहर के विभिन्न हिस्सों में पार्क बनाए गए, मल्टी स्टोरी पार्किंग का निर्माण किया गया और वर्षों से पेयजल संकट झेल रहे नाहन को पर्याप्त मात्रा में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाया गया। मेडिकल कॉलेज के नए भवनों का निर्माण शुरू कर नाहन के विकास का नया अध्याय लिखा गया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की जनता ने मन बना लिया है कि अगले वर्ष प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी। भाजपा सरकार बनते ही नाहन में फिर से विकास का नया दौर शुरू होगा। उन्होंने कहा कि अस्पतालों, स्कूलों, कॉलेजों, सीवरेज परियोजनाओं, पार्कों और मल्टी स्टोरी पार्किंग्स के निर्माण को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।


  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस सरकार झूठी गारंटियां देकर सत्ता में आई थी, लेकिन महिलाओं, युवाओं, बेरोजगारों और आम जनता को केवल ठगने का काम किया गया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को ₹1500 प्रतिमाह देने, युवाओं को रोजगार देने और विकास के वादे केवल चुनावी जुमले साबित हुए। डॉ. बिंदल ने नाहन की जनता से भावनात्मक अपील करते हुए कहा कि जिन्होंने जनता को झूठे वादों से भ्रमित किया और विकास कार्यों को रोक दिया, उन्हें लोकतांत्रिक तरीके से जवाब देने का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा समर्थित उम्मीदवारों को अपना वोट और आशीर्वाद देकर नाहन को फिर से विकास की राह पर लाने का कार्य करें।    

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />