तांदी पुल के पास दीवार से टकराया अनियंत्रित ट्रक, चालक गंभीर घायल

लाहुल-स्पीति के तांदी पुल के समीप बुधवार तड़के एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे दीवार से जा टकराया। हादसे में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घायल चालक को प्राथमिक उपचार के बाद क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू रेफर किया गया है। हादसे में करीब दो लाख रुपए की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया गया है।

Nov 4, 2026 - 14:24
 0  6

जानकारी के अनुसार बुधवार 4 नवंबर को सुबह करीब तीन बजे ट्रक तांदी पुल के पास अचानक अनियंत्रित होकर दीवार से टकरा गया। हादसे के समय ट्रक में चालक हिमांशु निवासी गांव शिल्हा डाकघर शिवाबदर तहसील एवं जिला मंडी सवार था। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में चालक को चोटें आईं। घटना की सूचना मिलने पर अग्निशमन केंद्र केलांग की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बचाव अभियान चलाया।

अग्निशमन विभाग के अनुसार घटनास्थल केंद्र से करीब सात किलोमीटर दूर था और टीम ने महज 11 मिनट में मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य किया। बचाव दल में अग्निशमन कर्मी, होमगार्ड जवान और चालक शामिल रहे। घायल ट्रक चालक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केलांग पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार देने के बाद चिकित्सकों ने आगामी उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल कुल्लू रेफर कर दिया।

प्रारंभिक आकलन के मुताबिक हादसे में ट्रक को करीब दो लाख रुपए का नुकसान हुआ है। हालांकि, किसी अन्य संपत्ति को बचाने का मामला सामने नहीं आया है। घटना में किसी अन्य व्यक्ति के हताहत होने की सूचना नहीं है। हादसे के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। अग्निशमन केंद्र केलांग ने घटना की रिपोर्ट संबंधित विभाग को भेज दी है। हादसे की पुष्टि डीएसपी केलांग केडी शर्मा ने की है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />