तीन सप्ताह पहले लापता हुई 67 वर्षीय महिला सुरतो देवी का शव खाई से बरामद 

सिरमौर जिला पुलिस थाना संगड़ाह के तहत शिवपुर गांव से तीन सप्ताह पहले लापता हुई 67 वर्षीय महिला सुरतो देवी का शव खाई में बरामद हु

Nov 25, 2024 - 20:58
 0  61
तीन सप्ताह पहले लापता हुई 67 वर्षीय महिला सुरतो देवी का शव खाई से बरामद 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ -  संगड़ाह   25-11-2024

सिरमौर जिला पुलिस थाना संगड़ाह के तहत शिवपुर गांव से तीन सप्ताह पहले लापता हुई 67 वर्षीय महिला सुरतो देवी का शव खाई में बरामद हुआ है। शव रविवार दोपहर लगभग 1 बजे मिला, जिसके बाद घटनास्थल का निरीक्षण करने के लिए सोमवार को डीएसपी संगड़ाह के नेतृत्व में एफएसएल टीम वहां पहुंची।

सूत्रों के अनुसार, शव सड़-गल चुका था, जिस कारण संगड़ाह अस्पताल में पोस्टमार्टम नहीं हो सका। अब शव का पोस्टमार्टम मंगलवार को नाहन मेडिकल कॉलेज में किया जाएगा। सिरमौर के एसएसपी रमन कुमार मीणा ने महिला का शव बरामद होने की पुष्टि की है और बताया कि मामले की गहन जांच जारी है। 

सुरतो देवी के परिवार और स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि वह अपने गोद लिए बेटे नरेश कुमार के साथ रहती थीं। महिला के लापता होने के बाद, 14 नवंबर को स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस, प्रशासन और सरकार से मदद की अपील की थी। उन्होंने ड्रोन या सेना की सहायता से महिला की तलाश करने की मांग की थी, लेकिन इस पर कोई स्पष्ट कार्रवाई नहीं की गई।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow