किस बात का जश्न? गारंटियों का मातम मना रही जनता : डॉ बिंदल 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 राजीव बिन्दल ने कहा कि कांग्रेस की वर्तमान प्रदेश सरकार दो साल का कार्यकाल पूरा कर रही है और मीडिया के अनुसार कांग्रेस पार्टी और सरकार दो साल का जश्न मनाने की तैयारी कर रही

Nov 25, 2024 - 20:46
 0  55
किस बात का जश्न? गारंटियों का मातम मना रही जनता : डॉ बिंदल 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन    25-11 -2024

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 राजीव बिन्दल ने कहा कि कांग्रेस की वर्तमान प्रदेश सरकार दो साल का कार्यकाल पूरा कर रही है और मीडिया के अनुसार कांग्रेस पार्टी और सरकार दो साल का जश्न मनाने की तैयारी कर रही है। अब सवाल खड़ा होता है कि जश्न किस बात का ? प्रदेश की जनता गारंटियों का मातम मना रही है। जिन झूठी गारंटियो के दम पर सत्ता में आए वो सारी गारंटिया फेल हो गई। 

डाॅ बिन्दल ने कहा कि प्रदेश की 28 लाख बहनो को पहली कैबिनेट से 1500 रू0 महीना देना था, कुछ नहीं मिला और अब तो 100 कैबिनेट हो गई और उम्मीद भी खत्म हो गई। हमारे किसान भाई 100 रू0 लीटर दूध बिकने का इंतजार करते रहे, दो साल हो गए, कुछ नहीं हुआ और यह भी पहली कैबिनेट में होना था, प्रदेश के लगभग 22 लाख बिजली उपभोक्ताओं के साथ तो सीधे-सीधे धोखा किया। 

कहां तो 300 यूनिट बिजली फ्री देनी थी लेकिन पहले से मिल रही 125 यूनिट फ्री बिजली भी बंद कर दी। बिजली का रेट बढ़ा दिया, बिजली पर सैस बढ़ा दिया, जो सबसिडी मिलती थी वो बंद कर दी, 46 प्रतिशत दामों में वृद्धि कर दी। 

प्रदेश के बेरोजगारों को पहली कैबिनेट में एक लाख सरकारी रोजगार देने की गारंटी दी और कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता से लेकर प्रदेश के नेताओं तक सबने चिल्ला-चिल्लाकर यह बात कही, लेकिन प्रदेश का बेरोजगार सड़कों पर त्रस्त है, ठंड में, बारिश में सरकार के खिलाफ आंदोलन कर रहा है, नौकरी तो क्या देनी थी, उल्टे नौकरी छीनने वाली ये सरकार दो साल का जश्न मना रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow